Last Updated:March 10, 2026, 14:33 IST
India-Bangladesh Diesel Iran War News: ईरान-इजरायल जंग के बीच भारत से बांग्लादेश को 5000 टन डीजल भेजा जा रहा है. यह डीजल पार्वतीपुर बॉर्डर के रास्ते जाएगा. बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन मुहम्मद रेज़ानुर रहमान ने पुष्टि की है. हालांकि, सरकारी सूत्रों ने इस पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है.

India-Bangladesh diesel Iran war News: ईरान जंग के बीच तेल और ईंधन को लेकर पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है. भारत में भी एलपीजी संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में भारत 5000 टन डीजल बांग्लादेश को भेज रहा है. आज यानी मंगलवार को भारत से बांग्लादेश में एक पाइपलाइन के जरिए 5000 टन डीजल इंपोर्ट किया जा रहा है. यह डीजल पार्वतीपुर बॉर्डर के रास्ते बांग्लादेश में दाखिल होगा. बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPC) के चेयरमैन मुहम्मद रेज़ानुर रहमान ने इसे कन्फर्म किया है. यह खबर सामने आने के बाद इस फैसले पर सवाल उठाया जा रहा है.
दावा किया जा रहा है कि भारत में ईंधन संकट के बीच नए समझौते के तहत भारत से बांग्लादेश को 5000 टन डीजल भेजा जा रहा. हालांकि, इस पूरे मामले पर सरकार ने तस्वीर साफ कर दी है. बांग्लादेश को भारत से डीजल भेजने की रिपोर्ट पर सरकारी सूत्रों ने कहा कि यह कोई नई चीज नहीं है. बांग्लादेश और भारत के बीच पूर्व समझौते के तहत ही डीजल भेजा रहा है. 5000 टन डीजल भारत और बांग्लादेश के बीच समझौते का हिस्सा है और कोई नई चीज नहीं है.
क्यों उठ रहे सवाल
दरअसल, बांग्लादेश मीडिया और भारतीय समाचार एजेंसी में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 5000 टन डीजल बांग्लादेश को भेज रहा है. हालांकि, इस रिपोर्ट में भी जिक्र है कि दोनों देशों में समझौते के तहत डीजल भेजा जाता है.
बांग्लादेश ने भी बताया सच
इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई को बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPC) के चेयरमैन मुहम्मद रेज़ानुर रहमान ने कहा कि बांग्लादेश का भारत के साथ एक समझौता है. उस समझौते के मुताबिक, भारत हर साल पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को 180,000 टन डीज़ल सप्लाई करेगा. अभी जो 5,000 टन डीजल आ रहा है, वह उसी समझौते का एक हिस्सा है.’
बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन चेयरमैन ने बताया समझौते की बात
बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन चेयरमैन ने कहा, ‘समझौते के मुताबिक, छह महीने के अंदर बांग्लादेश में कम से कम 90,000 टन डीजल इंपोर्ट किया जाना चाहिए. आज जो खेप आ रही है, वह 5,000 टन की है, और हमें उम्मीद है कि अगले दो महीनों के अंदर, हम पूरे छह महीनों के लिए तय डीज़ल की कुल मात्रा इंपोर्ट कर लेंगे.’ बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि इस हफ़्ते की शुरुआत में रविवार को बांग्लादेश ने ईंधन के स्टॉक की स्थिति की जांच करने के लिए अभियान चलाए.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें
First Published :
March 10, 2026, 14:26 IST

1 hour ago
