Petrol Diesel Price : 70 के करीब पहुंचा क्रूड तो पेट्रोल-डीजल के बढ़ गए दाम, पटना में 70 पैसे महंगा हुआ तेल

2 hours ago

Last Updated:February 09, 2026, 07:02 IST

Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में ज्‍यादातर शहरों में उछाल दिख रहा है. क्रूड के भाव ऊपर आने से आज तेल की खुदरा कीमतों पर भी इसका असर दिख रहा है. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड के भाव एक बार फिर 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब जाते दिख रहे हैं. इसका असर खुदरा कीमतों पर भी दिखा और आज पटना जैसे शहर में पेट्रोल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया.

कच्‍चे तेल 70 डॉलर के करीब पहुंचा तो पटना में 70 पैसे महंगा हुआ पेट्रोलZoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल का सिलसिला शुरू हो गया है. ब्रेंट क्रूड का भाव तो 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास जाता दिखाई दे रहा है. इसका असर सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. आज देश के कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं. इससे पहले कच्‍चे तेल का भाव लगातार टूटकर 60 डॉलर के आसपास आ गया था, लेकिन ग्‍लोबल मार्केट में जारी उठापटक और टैरिफ वॉर की वजह से क्रूड के भाव में फिर उछाल आना शुरू हो गया है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, आज गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे बढ़त के साथ 94.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे बढ़कर 87.86 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल 29 पैसे नीचे आकर 95.36 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 28 पैसे सस्‍ता होकर 87.82 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 70 पैसे बढ़त के साथ 106.11 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 66 पैसे बढ़त के साथ 92.32 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 67.58 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी करीब 0.70 डॉलर बढ़त के साथ 63.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.36 रुपये और डीजल 87.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.75 रुपये और डीजल 87.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 106.11 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 09, 2026, 07:02 IST

homebusiness

कच्‍चे तेल 70 डॉलर के करीब पहुंचा तो पटना में 70 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल

Read Full Article at Source