Petrol Price : कच्‍चा तेल 103 डॉलर के पार, यूपी से बिहार तक बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना बढ़ा रेट?

1 hour ago

Last Updated:March 16, 2026, 06:36 IST

Petrol-Diesel Price : इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध से दुनियाभर में तेल संकट बढ़ता ही जा रहा है और इसके साथ ही क्रूड की कीमतों में भी आग लगी हुई है. ब्रेंट क्रूड का भाव तो ग्‍लोबल मार्केट में 103 डॉलर के भी पार चला गया है, जिसका असर सोमवार को खुदरा बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी दिखा.

कूड 103 डॉलर के पार, फिर भी बिहार में 89 पैसे सस्‍ता हुआ पेट्रोल Zoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है.

नई दिल्‍ली. ईरान जंग में गिर रही मिसाइलों ने कच्‍चे तेल में ऐसी आग पकड़ी कि इसकी कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल के भी पार चली गई. क्रूड की बढ़ती कीमतों का असर सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा. आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 94.89 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 22 पैसे चढ़कर 88.03 रुपये लीटर पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 89 पैसे सस्‍ता होकर 105.23 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 83 पैसे गिरावट के साथ 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में भी पेट्रोल 13 पैसे सस्‍ता होकर 95.44 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 13 पैसे गिरावट के साथ 87.90 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली गिरावट के साथ 103.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी थोड़ा नीचे आया है और 98 डॉलर प्रति बैरल के भाव से थोड़ा ऊपर चल रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.44 रुपये और डीजल 87.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.89 रुपये और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि...और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 16, 2026, 06:36 IST

Read Full Article at Source