Last Updated:February 27, 2026, 20:33 IST
नई दिल्ली के भारत मंडपम में न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 का आगाज हो गया है. 'स्ट्रेंथ विदिन' थीम पर आधारित इस दो दिवसीय समिट को पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. पीएम मोदी ने भारत के विकास और ग्लोबल विजन पर अपना रोडमैप पेश किया. इससे पहले कार्यक्रम में पीयूष गोयल और अश्विनी वैष्णव समेत कई दिग्गज शामिल हुए.
नई दिल्ली: न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 की शुरुआत आज एक दमदार और प्रेरक विजन के साथ हुई. राजधानी के भारत मंडपम में देश-दुनिया की बड़ी हस्तियां इस ऐतिहासिक चर्चा का हिस्सा बनने के लिए जुटी हैं. इस साल की थीम ‘स्ट्रेंथ विदिन’ यानी ‘आंतरिक शक्ति’ रखी गई है. यह थीम भारत के उस बढ़ते आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को दिखाती है, जो उसे वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिला रही है. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो कुछ ही देर में इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं.
पीएम मोदी का विजन और भारत का भविष्य
प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में भारत के विकास की लंबी दूरी के रोडमैप पर चर्चा करेंगे. वह बताएंगे कि कैसे बदलती दुनिया के बीच भारत अपनी आर्थिक रफ्तार और रणनीतिक फैसलों से खुद को मजबूत कर रहा है. पीएम मोदी का भाषण केवल शासन और नवाचार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसमें एक सशक्त और विकसित भारत की गहरी झलक भी मिलेगी. उनके इस संबोधन पर न केवल देश, बल्कि वैश्विक नेताओं और उद्योग जगत की भी नजरें टिकी हुई हैं.
दिग्गज नेताओं और विशेषज्ञों का जमावड़ा
इस समिट के पहले दिन कई केंद्रीय मंत्रियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया भारत की बदलती क्षमताओं और नई उपलब्धियों पर अपनी बात रखी. इसके साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस मंच पर अपने विचार साझा किए. समिट के अलग-अलग सत्रों में डिफेंस, टेक्नोलॉजी और ग्लोबल डिप्लोमेसी जैसे अहम मुद्दों पर मंथन हुआ.
About the Author
दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़...और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
February 27, 2026, 20:31 IST

1 hour ago
