प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, आज दुनिया चुनौतियों से जूझ रही है. नए वर्ल्ड ऑर्डर बन रहा है और नए वर्ल्ड ऑर्डर में दुनिया का झुकाव भारत की ओर है. महिलाओं युवाओं का विकास हमारा लक्ष्य है. उधर विपक्ष वॉकआउट कर गया है. आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण के लेटेस्ट अपडेट…
चोरी करना इनका पुस्तैनी धंधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी करना इनका पुश्तैनी धंधा है. पीएम ने कहा कि सत्ता पाने के लिए इन्होंने महात्मा गांधी का ‘सरनेम’ तक चुरा लिया, ताकि वे अपनी कमियों को छिपा सकें और देश की जनता को गुमराह कर सकें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्हेांने कहा, कल एक शातिर दिमाग वाले युवराज ने एक सांसद को गद्दार कह दिया. उनका अहंकार तो देखिए. युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा. इसलिए गद्दार कहा क्योंकि वे सिख हैं. और उन्हें कोई पछतावा भी नहीं.
मुहब्बत की दुकान खोलने वाले मोदी की कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं… पीएम मोदी का विपक्ष पर वार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि मुहम्मब की दुकान खोलने की बात करने वाले मोदी की कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं. ये कौन से संस्कार हैं.
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कल मैं देख रहा था जो खुद को राजा मानते हैं, वो आर्थिक असमानता की बातें कर रहे थे. घुसपैठियों की वकालत करने वालों को युवा कैसे माफ करेंगे. घुसपैठिए उनकी आजादी छीन रहे हैं. उनकी रोजी रोटी का हक छीन रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए ये लोग कवच बने हुए हैं;
“विपक्षी सदस्यों ने आदिवासियों, महिलाओं और देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है: पीएम मोदी”
पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी का हवाला देते हुए कहा कि पंडित नेहरू का मानना था कि उनके सामने 56 करोड़ समस्याएं थीं, और इंदिरा जी ने कहा था कि उनके सामने 71 करोड़ समस्याएं हैं. पीएम मोदी ने सवाल उठाया, वे देश की जनता को ‘समस्या’ कैसे कह सकते हैं?” उन्होंने कहा, “अगर 80 करोड़ लोग हैं, तो हमारे पास 80 करोड़ समाधान हैं. यही हमारे और कांग्रेस के बीच का अंतर है. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विपक्ष को संविधान पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. पीएम ने कहा कि अपने व्यवहार से विपक्ष ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू) का अपमान किया है.
कांग्रेस ने सिर्फ घोषणाएं कीं, कभी पूरा नहीं किया: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार सरोवर बांध, जिसका काम उनके जन्म से भी पहले शुरू हुआ था, उसका उद्घाटन आखिरकार उन्होंने ही प्रधानमंत्री के रूप में किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परियोजनाएं घोषित तो कीं, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, “हमने दिखाया है कि क्रियान्वयन (implementation) कैसे किया जाता है, चाहे वह सड़क हो, रेल हो या अन्य सुविधाएं.
“छोटे किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की, जिन्हें कांग्रेस ने नजरअंदाज किया: पीएम मोदी”
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ भी धोखा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छोटे किसानों की अनदेखी की और उन्हें लगता था कि कुछ बड़े लोगों को साध लेने से ही सब कुछ संभल जाएगा. पीएम ने कहा, “मेरा दिल छोटे किसानों के लिए धड़कता है. उनकी मदद के लिए हमने पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की और बहुत ही कम समय में इन छोटे किसानों के खातों में सीधे चार लाख करोड़ रुपये पहुंचाए हैं.
विपक्ष के ‘वॉकआउट’ के बीच अपनी सीट पर डटी रहीं प्रियंका चतुर्वेदी, वीडियो वायरल
राज्यसभा में आज एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर रहे थे, तब शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी अपनी सीट पर ही बैठी नजर आईं. संसद टीवी के विजुअल्स में साफ देखा गया कि जब ‘इंडिया’ गठबंधन के बाकी नेता सदन छोड़कर जा रहे थे, प्रियंका चतुर्वेदी काफी देर तक अंदर ही मौजूद रहीं. उनका यह कदम सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह विपक्ष के फ्लोर मैनेजमेंट (Floor Management) में कोई चूक थी, या प्रियंका चतुर्वेदी ने जानबूझकर पीएम का भाषण सुनने का फैसला किया था? बाद में हालांकि, वह भी सदन से बाहर आ गईं.
कांग्रेस सिर्फ इमैजिन करती है, इंप्लिमेंटेशन नहीं
पीएम मोदी ने असम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां गोगी ब्रिज बनाने का इन्होंने सपना देखा. हमने अब पूरा किया. और ये मैं इसलिए नहीं कह रहा हूं, क्योंकि वहां चुनाव है, दरअसल कांग्रेस सिर्फ इमैजिन करती है, इंप्लिमेंटेशन नहीं.
900 करोड़ की योजना 90 हजार करोड़ की
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, इन्होंने ऐसा काम किया कि जो योजना 900 करोड़ की थी, वो 90 हजार करोड़ की हो गई.
दुनिया के प्रमुख देश भारत के साथ ट्रेड डील करने को उत्सुक
राज्यसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,…दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत के साथ व्यापारिक साझेदारियां बनाने के लिए आतुर हैं. चाहे वह यूरोपीय संघ (EU) के साथ व्यापार समझौता हो या संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हालिया ट्रेड डील… पीयूष (गोयल) जी ने कल सदन में इस पर विस्तृत जानकारी दी थी. पीएम मोदी ने आगे कहा, “पूरी दुनिया इन व्यापार समझौतों का खुले तौर पर स्वागत कर रही है. जब यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौता हुआ, तो इसने स्थिरता (Stability) में वैश्विक विश्वास को मजबूत किया. अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद, दुनिया का विश्वास और बढ़ गया है; जो पहले स्थिरता की भावना थी, अब उसके साथ ‘मोमेंटम’ (गति) की भावना भी जुड़ गई है…
हमने बैंकों के एनपीए के ‘पहाड़’ को घटाया और इसे 1 फीसदी से भी कम पर ले आए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि उनकी सरकार ने बैंकों में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) के ‘पहाड़’ को कम कर दिया है और इसे 1 प्रतिशत से भी कम के रिकॉर्ड निचले स्तर पर ले आए हैं. विपक्ष पीएसयू (PSUs) पर लोगों को वैसे ही गुमराह करता था जैसे ‘अर्बन नक्सल’ करते हैं. पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के बारे में लोगों को ठीक उसी तरह गुमराह करते थे, जैसे ‘अर्बन नक्सल’ करते हैं. पहले माना जाता था कि पीएसयू का काम सिर्फ घाटा करना है, लेकिन आज वे रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यह धारणा थी कि पीएसयू (सार्वजनिक उपक्रम) केवल नुकसान उठाने के लिए ही बने हैं, लेकिन आज उस धारणा के विपरीत पीएसयू रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहे हैं.
जवाब देना पड़ेगा
वाकआउट पर गए विपक्ष पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, जो लोग थक गए थे, चले गए, लेकिन कभी न कभी उन्हें जवाब देना पड़ेगा कि देश की ऐसी हालत कैसे बनाकर रखी थी. दुनिया का कोई देश हमसे डील करने के लिए आगे नहीं आता था. आपने कोशिश की होगी पीछे पीछे गए लेकिन कोई देश डील नहीं करता था. इसके पीछे सबसे बड़ी डेवलप कंट्री एक डेवलपिंग कंट्री के साथ डील करता है तो ये बड़ी बात है. ये तब होता है जब आपके पास सामर्थ्य हो आपके नागरिकों के अंदर देशवासियों के अंदर ऊर्जा हो.
TMC पर हमला- घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट पर दबाव, अदालतों पर दबाव बनाया जा रहा है , क्या हमारा युवा ये बर्दाश्त करेगा.
आम आदमी पार्टी पर तंज- एक पार्टी जिनकी पूरी सरकार शराब में चली गयी , वो ब्लैक की बात कर रहे थे , लगता है उनका ब्लैक से कुछ है, सबका अतीत होता है.
प्रधानमंत्री ने एक कविता के माध्यम से विपक्ष पर तंज कसा..
तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे
आईना देख लिया तो तुम अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे
पीएम मोदी ने कहा, आज डील की चर्चा होती है तो सवाल उठाते हैं, जब वे थे, तब डील का मतलब बोफोर्स होता था.
कांग्रेस ने कोई ट्रेड डील नहीं की
पीएम मोदी ने कहा, देश रिफार्म एक्सप्रेस की राह पर है. कांग्रेस के शासन में कोई ट्रेड डील नहीं हुई. कांग्रेस की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पीछे है. आज देश नीति के आधार पर चल रहा है. यूरोपीय यूनियन के साथ हमने मदर ऑफ डील्स की है. आज अमेरिका के साथ डील हुई है.
‘विपक्षी सदस्य संसद में भाषण कैसे दे रहे हैं, जबकि उनके राज्यों में हालात इतने खराब हैं’: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह विभिन्न सदस्यों के भाषण सुन रहे थे और उन्हें महसूस हुआ कि चर्चा का स्तर और ऊंचा हो सकता था. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सदन में भाषण दे रहे हैं, जबकि उनके राज्य में स्थिति इतनी बदतर है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अवैध प्रवासियों की वकालत कर रहा है, जबकि दुनिया के सबसे विकसित देश भी उन्हें अपने यहां से निकाल रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, “देश के युवा उन्हें कैसे माफ करेंगे, जब वे अवैध प्रवासियों को उनकी नौकरियां छीनने दे रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठिए आदिवासियों की जमीनें हड़प रहे हैं, जिससे हिंसा बढ़ रही है और महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है. पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि आज जब ‘डील’ की बात होती है, तो यह सकारात्मक होती है, जबकि उनके समय में ‘डील’ शब्द से बोफोर्स घोटाला याद आता है. उन्होंने कहा, “उन्होंने सिर्फ पैसे बनाने का काम किया है.
भारत के एमएसएमई नेटवर्क पर दुनिया को भरोसा
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के एमएसएमई नेटवर्क पर दुनिया को भरोसा है. पूरी दुनिया में ट्रेड डील की तारीफ हो रही है. देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमने कई नीतियों से दुनिया का भरोसा जीता.
हमारे पास दुनिया का महत्वपूर्ण युवा टैलेंट हैः पीएम
आज मेजर इकॉनमी में भारत की ग्रोथ हाई हैः पीएम
हमारे युवा के पास संकल्प के साथ सामर्थ्य भी हैः पीएम
ये हमारी मजबूत अर्थव्यवस्था को प्रदर्शित करता है
इन लोगों ने अर्थव्यवस्था को 11 पर पहुंचा दिया था
आज हमारी अर्थव्यवस्था तीन नंबर पर पहुंचने जा रही है
आज का भारत आत्मविश्वास से भरा भारत है
कोविड के बाद से नई नई चीजें जुड़ती गई
तब दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ देख रही थी
हमारा देश विकास की नई ऊंचाईयां छू रहा है
हमारा देश दिनों दिन युवा होता जा रहा हैः पीएम
आज भारत अनेक देशों के साथ ट्रेड डील कर रहा है
विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा हैः पीएम
पिछले समय दुनिया के नौ बड़े देशों के साथ हमारी डील हुई
‘हमारी काफी ऊर्जा पिछली सरकारों की गलतियों को सुधारने में खप रही है’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, अगर आप लाल किले से दिए गए उनके प्रधानमंत्रियों के भाषणों का विश्लेषण करेंगे, तो समझ जाएंगे कि उनके पास न कोई विचार था, न कोई विजन और न ही इच्छाशक्ति. उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ा है. पीएम मोदी ने भारत के नागरिकों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें सेवा करने का सामर्थ्य दिया. उन्होंने कहा, हमारी बहुत सारी ऊर्जा तो उनकी (कांग्रेस की) गलतियों को सुधारने में ही खप रही है. इसके लिए हमने ‘फ्यूचर-रेडी’ (भविष्य के लिए तैयार) नीतियों पर ध्यान केंद्रित किया है. अब आप देख सकते हैं कि देश नीतियों के आधार पर चल रहा है और हमने ‘एडहॉकइज्म’ (कामचलाऊ रवैये) को त्याग दिया है. मोदी ने कहा कि इससे दूसरे देशों का भरोसा भी बढ़ा है. उन्होंने कहा, हम ‘रिफॉर्म-ट्रांसफॉर्म-परफॉर्म’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं और अब देश ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार है. हमने ढांचे और नीतियों में सुधार किए हैं और हर क्षेत्र में ‘वैल्यू एडिशन’ करने का प्रयास किया है. अब भारत हर तरह से दुनिया से मुकाबला करने के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि केयरगिवर्स (देखभाल करने वालों) समेत दुनिया भर में युवा प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है.
दुनिया खुद को संभाल नहीं पा रही
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक परिदृश्य पर चिंता और भारत की भूमिका पर महत्वपूर्ण बात कही. पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है और खुद को संभाल नहीं पा रही है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब एक ‘नया ग्लोबल ऑर्डर’ (New Global Order) आकार ले रहा है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि ऐसे नाजुक समय में, जब दुनिया युद्ध और संकटों से घिरी है, भारत एक ‘विश्व-बंधु’ और उम्मीद की किरण बनकर उभरा है. उन्होंने इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि देश आज सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है.
विकसित देशों की आबादी बूढ़ी हो रही है जबकि भारत युवा हो रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि कई विकसित देश ऐसे पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां उनकी आबादी बूढ़ी हो रही है, जबकि हमारा देश अपनी युवा आबादी के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने कहा, “हमारे पास युवाओं का एक बहुत अहम ‘टैलेंट पूल’ (प्रतिभा का भंडार) है, जिनके पास सपने हैं, दृढ़ संकल्प है और क्षमताएं हैं.” उन्होंने आगे कहा कि भारत उन देशों में से एक है जो उम्मीद की किरण है, एक ऐसा देश जो दुनिया की चुनौतियों का जवाब देगा. पीएम मोदी ने कहा कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत उच्च विकास दर (High Growth) देख रहा है, और ‘हाई ग्रोथ-लो इन्फ्लेशन’ (तेज विकास और कम महंगाई) का यह तालमेल एक अनूठा संयोजन है. उन्होंने कहा कि यह हमारी अर्थव्यवस्था की ताकत को दर्शाता है.
‘खरगे जी, आप बुजुर्ग हैं, बैठकर नारे लगाइए…
पीएम मोदी ने बेहद सधे हुए और व्यंग्यात्मक अंदाज में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा. हंगामे के बीच पीएम मोदी ने सभापति से मुखातिब होते हुए कहा, “सभापति जी, मेरी एक विनती है. खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वो बैठकर नारे लगाएंगे तो अच्छा रहेगा. उन्हें कोई कष्ट न हो. यहां कई युवा सदस्य मौजूद हैं, कृपया खरगे जी को बैठकर नारे लगाने की सुविधा दी जाए.

1 hour ago
