Rajya Sabha Election Schedule: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां-कितनी सीटों पर इलेक्शन, कब वोटिंग और रिजल्ट?

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

राज्यसभा चुनाव की आई तारीख, कहां-कितनी सीटों पर इलेक्शन, कब वोटिंग और रिजल्ट

Last Updated:February 18, 2026, 10:52 IST

Rajya Sabha Election Date: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है. राज्यसभा चुनाव 2026 में 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग होगी. उसी दिन रिजल्ट आएगा. शरद पवार समेत कई दिग्गज रिटायर होंगे. चुनाव आयोग ने पूरा शेड्यूल जारी किया है.

राज्यसभा चुनाव की आई तारीख, कहां-कितनी सीटों पर इलेक्शन, कब वोटिंग और रिजल्टZoom

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है.

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीकों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने आज यानी बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी. राज्यसभा की ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली होने वाली हैं और 10 राज्यों से जुड़ी हैं. राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग है और नतीजे भी उसी दिन आएंगे. कुल 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 चुने जाते हैं, और ये चुनाव छह साल के चक्र का हिस्सा हैं. चुनाव आयोग ने पहले ही इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के लिए पत्र भेज दिए थे.

चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी किया है. राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है. नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है. राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. इसके बाद रिजल्ट की बारी आएगी. मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी. चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है. ये चुनाव राज्य विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा कराए जाते हैं. इसलिए विधायकों की संख्या और पार्टियों की ताकत पर निर्भर करेंगे.

प्वाइंटर्स में समझें राज्यसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

राज्यसभा चुनाव RS चुनाव कार्यक्रम (Rajya Sabha Election 2026 Schedule)

नोटिफिकेशन जारी: 26 फरवरी 2026

नामांकन की आखिरी तारीख: 5 मार्च 2026

नामांकन की जांच (Scrutiny): 6 मार्च 2026

नाम वापसी की अंतिम तारीख: 9 मार्च 2026

मतदान (Polling): 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)

मतगणना (Counting): 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे

चुनाव पूरा करने की अंतिम तारीख: 20 मार्च 2026

किन राज्यों की हैं ये सीटें?
राज्यसभा की कुल 37 सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं. महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट. ये सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सदस्यों की वजह से खाली होंगी. महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल हो सकती हैं, जहां उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. महाराष्ट्र में 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट चाहिए, जिससे यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है.

जिन राज्यों की सीटें खाली हो रही हैं, उनकी रिस्ट

महाराष्ट्र: 7 सीटें
ओडिशा: 4 सीटें
तमिलनाडु: 6 सीटें
पश्चिम बंगाल: 5 सीटें
असम: 3 सीटें
बिहार: 5 सीटें
छत्तीसगढ़: 2 सीटें
हिमाचल: 1
तेलंगाना: 2
हरियाणा: 2

महाराष्ट्र से कौन-कौन हो रहे रिटायर?

डॉ. भगवत किशनराव कराड (02.04.2026) डॉ. (श्रीमती) फ़ौज़िया तहसीन अहमद खान प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी शरदचंद्र गोविंदराव पवार धैर्यशील मोहन पाटिल रजनी अशोकराव पाटिल रामदास बंदू अठावले

ओडिशा:

ममता मोहंता मुज़िबुल्ला खान सुजीत कुमार निरंजन बिशी

तमिलनाडु

एन.आर. एलंगो पी. सेल्वारासु एम. थम्बिदुरई तिरुची सिवा डॉ. कनिमोझी एन.वी.एन. सोमू जी.के. वासन

पश्चिम बंगाल

साकेत गोखले ऋतब्रत बनर्जी बिकाश रंजन भट्टाचार्य मौसम नूर (05.01.2026 से रिक्त) सुब्रत बक्शी

असम

रामेश्वर तेली (09.04.2026) भुवनेश्वर कलिता अजीत कुमार भुइयां

बिहार

अमरेंद्र धारी सिंह प्रेम चंद गुप्ता (09.04.2026) रामनाथ ठाकुर उपेन्द्र कुशवाहा हरिवंश नारायण सिंह

छत्तीसगढ़

कवि तेजपाल सिंह तुलसी (09.04.2026) फूलो देवी नेताम

हरियाणा

किरण चौधरी (09.04.2026) राम चंदर जांगड़ा

हिमाचल प्रदेश

इंदु बाला गोस्वामी (09.04.2026)

तेलंगाना

डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी (09.04.2026 के.आर. सुरेश रेड्डी

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें

First Published :

February 18, 2026, 10:25 IST

Read Full Article at Source