Last Updated:March 09, 2026, 12:59 IST
RSSB 4th Grade DV Schedule 2026 : राजस्थान की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024-25 की डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन डेट घोषित हो गई है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने DV डेट के साथ उम्मीदवारों के लिए निर्देश भी जारी किए हैं.

RSSB 4th Grade DV Schedule 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024-25 में सफल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है. बोर्ड ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है. जिन उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले और अंतिम चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन (DV) के लिए उपस्थित होना होगा. बोर्ड ने कहा है कि डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराना अनिवार्य है. इसमें शामिल न होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी.
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन तिथि
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू होकर 30 मार्च 2026 तक चलेगी. बोर्ड ने उम्मीदवारों को अगल-अलग बैच और शिफ्ट में बुलाया है.
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया जयपुर स्थित बोर्ड कार्यालय में या निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. जिसकी जानकारी छात्र के व्यक्तिगत एडमिट कार्ड या लिस्ट में दी गई है.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उसकी दो फोटोकॉपी तैयार रखें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं-
10वीं/12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र फोटो आईडी आधार कार्ड/पैन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अपना जाति प्रमाण पत्र राजस्थान के स्थायी निवासी होने का सबूत कम से कम पासपोर्ट साइज फोटो, जो हाल ही में खिंचवाई गई हो ऑनलाइन आवेदन फॉर्म- आवेदन के समय भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउटउम्मीदवारों के लिए सावधानियां
बोर्ड ने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें. उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन एवं संवीक्षा प्रपत्र डाउनलोड करके सावधानीपूर्वक भरना है. यदि कोई उम्मीदवार आवंटित तिथि पर उपस्थित नहीं होता है तो उसे दूसरा मौका नहीं मिलेगा.वेरीफिकेशन के लिए वैकेंसी से दो गुना उम्मीदवार
यह भर्ती राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त चतुर्थ कैटेगरी के पदों को भरने के लिए की जा रही है. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों से लगभग दो गुना उम्मीदवारों को वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है.
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद क्या?
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद सभी उम्मीदवारों की योग्यता और डॉक्यूमेंट की शुद्धता की जांच होगी. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में होगा, उन्हें राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे...और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
March 09, 2026, 12:59 IST

1 day ago
