Sukhoi Su-30 MKI Crashes: भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश, टेकऑफ के बाद था गायब, पायलट का क्या हुआ?

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश, टेकऑफ के बाद था गायब, पायलट का क्या हुआ?

Last Updated:March 06, 2026, 05:47 IST

Sukhoi Su-30 Crashes In Assam: इंडियन एयर फ़ोर्स यानी भारतीय वायुसना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश हो गया है. सुखोई-30 यानी Su-30 MKI फाइटर जेट गुरुवार शाम असम के जोरहाट से टेकऑफ़ के बाद लापता हुआ और फिर कुछ देर बाद सुखोई-30 MKI फ़ाइटर एयरक्राफ़्ट कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया. फिलहाल, सर्च ऑपरेशन भी चल रहा है. एयरक्राफ़्ट एक ट्रेनिंग मिशन पर था और जोरहाट से करीब 60km दूर क्रैश हो गया. दोनों पायलटों का अभी पता नहीं चला है.

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश, टेकऑफ के बाद था गायब, पायलट का क्या हुआ?Zoom

सुखोई-30 असम में हुआ क्रैश, पायलट का पता नहीं; कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों में जोरदार धमाके सुने गए

Sukhoi Su-30 Crashes In Assam: भारतीय वायुसेना के लापता सुखोई-30  फाइटर जेट को लेकर नई खबर सामने आई है. इंडियन एयर फोर्स का एक Su-30 MKI फाइटर जेट गुरुवार की शाम को असम के कार्बी आंगलोंग जिले में क्रैश हो गया. भारतीय वायुसेना ने कहा कि सुखोई फाइटर जेट के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है. अभी तक इस फाइटर जेट के पायलटों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि इस फाइटर जेट में दो पायलट थे. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वो जिंदा हैं भी या नहीं.

भारतीय वायुसेना के मुताबिक, Su-30MKI फाइटर जेट एक ट्रेनिंग मिशन पर था. यह फाइटर जेट जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग इलाके में क्रैश हो गया. वायुसेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान का बृहस्पतिवार शाम को जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर से गुजरते समय रडार से संपर्क टूट गया था.

आधी रात को सुखोई-30 क्रैश की पुष्टि

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने गुरुवार शाम को बताया था कि भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई विमान लापता बताया जा रहा है. विमान ने असम के जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और आखिरी बार शाम 7:42 बजे रडार से संपर्क में था. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने भी आधी रात को करीब एक बजे क्रैश होने की पुष्टि की.

लापता होने के बाद ही सर्च ऑपरेशन तेज

लापता होने की खबर के बाद ही रूसी मूल के इस लड़ाकू विमान का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया. बाद में पता चला कि सुखोई-30 टेकऑफ करने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया. कार्बी आंगलोंग जिला में बोकाजान उपमंडल के चोकीहोला इलाके के कुछ स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि एक विमान वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्हें विमान क्रैश की कुछ तस्वीरें भी जिला प्रशासन को दिखाई.

भारतीय वायुसेना Su-30MKI फाइटर जेट असम में क्रैश हो गया.

सुखोई-30 कैसा फाइटर जेट?

गौरतलब है कि सुखोई 30 एमकेआई दो सीट वाला लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है. इसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया था. अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है. भारतीय वायु सेना के पास ऐसे 260 से अधिक विमान हैं.

पहले भी क्रैश हो चुका है सुखोई-30 फाइटर जेट

इससे पहले जून 2024 में महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक सुखोई फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था. जनवरी 2023 में भी सुखोई30 क्ग्वारैश हुआ था. साल 2023 में ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरने के बाद एक और सुखोई-30 जेट क्रैश हो गया था.

असम में सुखोई-30 क्रैश की खास बातें:

सुखोई-30 (Su-30MKI) फाइटर जेट एयरक्राफ्ट ने जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी. टेक ऑफ होने के कुछ देर बाद ही यह फाइटर जेट लापता हो गया था. रूसी एयरक्राफ्ट से शाम 7:42 बजे संपर्क टूट गया था. Su-30MKI एक दो-सीटर मल्टीरोल लॉन्ग-रेंज फाइटर जेट है जिसे रूसी एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी सुखोई ने बनाया है. इसे अब HAL लाइसेंस के तहत इंडियन एयर फोर्स (IAF) के लिए बना रहा है. IAF 260 से ज़्यादा Su-30MKI जेट का बेड़ा चलाती है.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho...और पढ़ें

First Published :

March 06, 2026, 05:26 IST

Read Full Article at Source