Travel Astrologer ने दी चेतावनी, 2 March तक ना करें इन इलाकों की यात्रा, हो सकती है भारी तबाही!

1 hour ago

Last Updated:March 01, 2026, 14:19 IST

सोशल मीडिया पर एक महिला, जो खुद को ट्रेवल एस्ट्रोलॉजर कहती है, ने वर्तमान स्थिति को ग्रहों से जोड़ते हुए लोगों से कुछ इलाकों की यात्रा ना करने की अपील की है. महिला का दावा है कि दुबई सहित कई देशों में हो रही बमबारी ग्रहों की चाल है.

Travel Astrologer ने दी चेतावनी, 2 March तक ना करें इन इलाकों की यात्राZoom

युद्ध की स्थित ग्रहों की दशा के कारण बनने का किया दावा (इमेज- फाइल फोटो)

सोशल मीडिया पर एक ट्रेवल एस्ट्रोलॉजर ने ग्रहों की चाल को देखते हुए लोगों को 2 मार्च तक मिडिल ईस्ट के कुछ इलाकों में यात्रा ना करने की सख्त चेतावनी दी है. यह महिला, जो खुद को ट्रेवल एस्ट्रोलॉजर कहती है, ने अपने मैप्स और एस्ट्रोकॉर्टोग्राफी के आधार पर दावा किया है कि मार्स इन एक्वेरियस का यूरेनस इन टॉरस से स्क्वेयर 27 फरवरी से 2 मार्च तक संघर्ष, हिंसा और क्षेत्रीय अशांति पैदा कर सकता है.

खासकर यूएई (दुबई), ओमान और ईरान में यात्रा करने वालों को सावधान रहने को कहा गया है. साथ ही 3 मार्च को विर्गो लूनर एक्लिप्स का जिक्र करते हुए कहा कि उसके बाद स्थिति और तेज हो सकती है. यह पोस्ट वायरल हो गई है, क्योंकि वर्तमान में अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव है- दुबई, अबू धाबी में धमाके हो रहे हैं, एयरपोर्ट बंद है और उड़ानें रद्द कर दी गई है. हजारों यात्री फंसे हैं, तेल की कीमतें आसमान छू रही है. एस्ट्रोलॉजर ने जोर दिया कि वह युद्ध विशेषज्ञ नहीं, बल्कि यात्रा योजनाओं पर फोकस करती है. ऐसे में अनावश्यक जोखिम ना लें.

क्या पहले से हो गया था आभास
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ लोग हैरान रह गए. कई यूजर्स इसे ‘सटीक पूर्वानुमान’ कह रहे हैं, जबकि कुछ इसे महज संयोग मान रहे हैं. लेकिन वास्तविक स्थिति में एयरलाइंस ने गल्फ रूट्स पर सेवाएं निलंबित कर दी हैं, भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. क्या ग्रहों की यह चाल वाकई तबाही ला रही है या सिर्फ संयोग? यात्रियों को सतर्क रहना चाहिए. यह एस्ट्रोलॉजर, जो मुख्य रूप से लोकेशनल एस्ट्रोलॉजी या एस्ट्रोकॉर्टोग्राफी पर फोकस करती है, ने कहा कि मार्स इन एक्वेरियस का यूरेनस इन टॉरस से स्क्वेयर (27 फरवरी से 2 मार्च तक) संघर्ष, हिंसा, भूमि विवाद और सामूहिक अशांति का संकेत देता है. खासकर दुबई (यूएई), ओमान और ईरान में यात्रा करने वालों को सावधान रहने को कहा गया है. उन्होंने अपडेट में स्पष्ट किया, “मैं ट्रेवल एस्ट्रोलॉजर हूं, वॉर जनरल नहीं. मैं सिर्फ अपने मैप्स पर देख रही हूं कि इस हफ्ते तनाव बढ़ेगा और ट्रैवल प्लान डिस्टर्ब हो सकते हैं.

View this post on Instagram

और खराब होगी स्थिति
इस ट्रेवल एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक़, 3 मार्च को विर्गो एक्लिप्स है, उसके बाद चीजें और तेज हो सकती हैं. यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब मिडिल ईस्ट में वास्तविक संकट है. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई, जिसके बाद ईरान ने जवाबी हमले शुरू कर दिए. दुबई, अबू धाबी, दोहा, बहरीन में धमाके हुए, एयरपोर्ट डैमेज, होटल और पोर्ट प्रभावित हुए हैं. दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त हब है, लेकिन अब उड़ानें सस्पेंड हैं. भारत से हजारों यात्री वहां फंसे हैं. एयर इंडिया, इंडिगो ने गल्फ सेवाएं 2 मार्च तक बंद कर दी है. सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के अनुसार, रविवार को 444 उड़ानें प्रभावित हुई थी. भारतीय दूतावास ने यूएई में नागरिकों को अनावश्यक यात्रा टालने, सतर्क रहने की सलाह दी है. ईरान में भारतीयों को उपलब्ध साधनों से निकलने को कहा गया है.

First Published :

March 01, 2026, 14:19 IST

Read Full Article at Source