UPSC CSE Final Result 2025: इस हफ्ते आ सकता है फाइनल रिजल्ट! ऐसे करें चेक

2 hours ago

होमताजा खबरcareer

UPSC CSE Final Result 2025: इस हफ्ते आ सकता है फाइनल रिजल्ट! ऐसे करें चेक

Last Updated:March 03, 2026, 11:48 IST

UPSC CSE Final Result 2025: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है क्योंकि इंटरव्यू प्रक्रिया 27 फरवरी को पूरी हो चुकी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ मेरिट लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकेंगे.

 इस हफ्ते आ सकता है फाइनल रिजल्ट! ऐसे करें चेकZoom

UPSC CSE Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है. इंटरव्यू प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 को पूरी हो चुकी है. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो आमतौर पर इंटरव्यू खत्म होने के एक सप्ताह के अंदर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाता है. ऐसे में इस सप्ताह कभी भी नतीजे घोषित हो सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे.

इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे 2,736 उम्मीदवार

इस बार मेंस परीक्षा के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था. इंटरव्यू 5 जनवरी 2026 से शुरू हुए थे. अंतिम चयन मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के अंक भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे.

979 पदों पर होगी भर्ती

UPSC CSE 2025 के जरिए कुल 979 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), आईएफएस (IFS), आईआरएस (IRS) समेत कई अहम सेवाओं में भर्ती की जाती है. हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही फाइनल लिस्ट तक पहुंच पाते हैं. यही वजह है कि इसे देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है.

किन सेवाओं में होगी नियुक्ति?

इस परीक्षा के जरिए मुख्य रूप से इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) और सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप A और B में नियुक्ति की सिफारिश की जाती है. इसके अलावा रेलवे, डाक सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं में भी चयन किया जाता है.

तीन चरणों में होती है परीक्षा

UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है. पहला चरण प्रीलिम्स परीक्षा (Prelims), दूसरा मेंस परीक्षा (Mains) और तीसरा इंटरव्यू (Interview) होता है. फाइनल मेरिट लिस्ट मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है.

UPSC CSE Final Result 2025: ऐसे चेक करें फाइनल रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

1. सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
2. होमपेज पर ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें.
3. इसके बाद UPSC CSE 2025 Final Result लिंक पर क्लिक करें.
4. अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजें.

पिछले साल शक्ति दुबे ने किया था टॉप

पिछले साल UPSC CSE 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया था. अब सभी की नजर इस साल के टॉपर पर टिकी है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें.

About the Author

Kunal Jha

कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में...और पढ़ें

First Published :

March 03, 2026, 11:48 IST

Read Full Article at Source