Agriculture Tips: बिहार के किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नए प्रयोगों के जरिए अपनी तकदीर बदल रहे हैं. गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत इटहरी गांव के किसान मोहम्मद मुजम्मिल ने अपनी मेहनत से न केवल बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया. बल्कि इंटरक्रॉपिंग की एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे मुनाफा दोगुना हो गया है. मुजम्मिल दो एकड़ में स्ट्राबेरी की खेती कर रहे हैं. उन्होंने मल्चिंग तकनीक का स्मार्ट इस्तेमाल करते हुए स्ट्राबेरी के पौधों के बीच खाली बची जगह पर प्याज लगा दी है. पिछले साल के अनुभव बताते हैं कि इस विधि से महज आधा कट्ठा जमीन पर 3 क्विंटल प्याज का बंपर उत्पादन हुआ. जिसमें एक-एक प्याज का वजन 300 ग्राम तक पहुंचा. पिछले वर्ष मुजम्मिल ने एक एकड़ से ₹1.5 लाख कमाए थे. इस बार उन्होंने रकबा बढ़ाकर दो एकड़ कर दिया है. जिस जमीन पर सालों से कुछ नहीं उगता था, वहां आज स्ट्राबेरी के अलावा ड्रैगन फ्रूट और केले की हरियाली है. मुजम्मिल अन्य किसानों को सलाह देते हैं कि एक ही समय में एक ही खेत से दो फसलें लेने की सोच रखें, तभी खेती घाटे का सौदा नहीं बल्कि मुनाफे का बिजनेस बनेगी.
Video: खेती का 'मुजम्मिल मॉडल'! 300 ग्राम का एक प्याज और लाल स्ट्राबेरी, मुनाफा दोगुना
1 month ago
- Homepage
- News in Hindi
- Video: खेती का 'मुजम्मिल मॉडल'! 300 ग्राम का एक प्याज और लाल स्ट्राबेरी, मुनाफा दोगुना


