Giridih Famous Mutton Hotel: अगर आप मटन के शौकीन हैं और झारखंड के गिरिडीह में हैं, तो टावर चौक स्थित 'महा बेवकूफ' होटल की खुशबू आपको खुद-ब-खुद अपनी ओर खींच लेगी. साल 1982 से अपनी खास पहचान बनाए हुए इस दुकान का मटन इतना मशहूर है कि लोग 50 किलोमीटर का सफर तय कर यहां सिर्फ लंच करने आते हैं. दुकान के मालिक ओम प्रकाश सिंह बताते हैं कि उनकी सफलता का राज 'सीक्रेट होममेड मसाले' हैं. वे बाजार के मिलावटी मसालों के बजाय खुद तैयार किए गए मसालों का इस्तेमाल करते हैं. मटन बनाने की विधि भी पारंपरिक है. पहले प्याज के साथ मसालों को धीमी आंच पर भूना जाता है, फिर मटन डालकर उसे तब तक पकाया जाता है जब तक वह हड्डियों को न छोड़ दे. यहां मात्र 340 रुपये में मटन थाली मिलती है. जिसमें मटन के 4 जूसी पीस (सीना, नली, गुर्दा) परोसे जाते हैं. हर दिन यहां 10 किलो मटन और 15 किलो चिकन की खपत होती है. सुबह 9 से रात 9 बजे तक चलने वाले इस ठिकाने पर मटन प्रेमियों का मेला लगा रहता है.
Video: नाम 'महा बेवकूफ', पर स्वाद एकदम उस्ताद! 1982 से देसी स्वाद बरकरार
2 hours ago
- Homepage
- News in Hindi
- Video: नाम 'महा बेवकूफ', पर स्वाद एकदम उस्ताद! 1982 से देसी स्वाद बरकरार


