Video: बेचारा नहीं, बाजीगर कहिए! पत्नी के आइडिया ने चमकाई किस्मत, खड़ा किया 40 लाख का स्टार्टअप

2 hours ago

X

title=

बाजीगर कहिए! पत्नी के आइडिया ने चमकाई किस्मत, खड़ा किया 40 लाख का स्टार्टअप

arw img

अक्सर कहा जाता है कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है. पूर्णिया के खुशकीबाग निवासी अभिनव शाह के मामले में यह बात पूरी तरह सच साबित हुई. दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में ₹10 लाख के पैकेज पर काम करने वाले अभिनव आज अपनी पत्नी के एक आईडिया की बदौलत सफल उद्यमी बन चुके हैं. अभिनव की पत्नी बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. उनकी सलाह पर अभिनव ने साल 2023 में वर्मी कंपोस्ट (जैविक खाद) का स्टार्टअप शुरू किया. शुरुआत में उन्हें खेती का कोई अनुभव नहीं था, लेकिन अपने मैनेजमेंट कौशल और पत्नी के तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने इस बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. आज अभिनव हर महीने 100 मीट्रिक टन वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन कर रहे हैं और उनका सालाना टर्नओवर ₹40 लाख के पार पहुंच गया है. खास बात यह है कि वे स्थानीय पशुपालकों से गोबर खरीदकर खाद तैयार करते हैं. जिससे 25 लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. अभिनव का यह सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो नौकरी छोड़कर कुछ नया करना चाहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Read Full Article at Source