Arbi Farming Tips: मिथिलांचल के खान-पान में मछली का खास स्थान है. लेकिन क्या आपने कभी शाकाहारी मछली के बारे में सुना है? दरभंगा के किसान इन दिनों एक ऐसी सब्जी की खेती से बंपर कमाई कर रहे हैं. जिसका स्वाद हूबहू मछली जैसा होता है. इसे स्थानीय लोग वेजिटेरियन मछली(अरबी/कंचू) कहते हैं. इस सब्जी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके पत्ते और जड़ (कंद) दोनों ही बाजार में ऊंचे दामों पर बिकते हैं. किसानों के मुताबिक महज एक कट्ठा जमीन में एक सीजन में 20 से 25 हजार रुपये तक की तगड़ी आमदनी हो जाती है. इसे बनाने का तरीका भी मछली जैसा ही है. पत्तों पर बेसन का लेप लगाकर, रोल बनाकर तला जाता है और फिर सरसों वाली ग्रेवी में पकाया जाता है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते, उनके लिए यह सब्जी किसी वरदान से कम नहीं है. छठ महापर्व के दौरान इसके कंद की मांग बढ़ते ही इसकी कीमतें आसमान छूने लगती हैं, जिससे किसानों की चांदी हो जाती है.
Video: मिथिला की इस 'वेजिटेरियन फिश' की खेती से किसान मालामाल, 1 कट्ठा में ₹25 हजार का तगड़ा मुनाफा
1 hour ago
- Homepage
- News in Hindi
- Video: मिथिला की इस 'वेजिटेरियन फिश' की खेती से किसान मालामाल, 1 कट्ठा में ₹25 हजार का तगड़ा मुनाफा


