Video: समस्तीपुर के 'भूंजा लवर्स' के लिए टॉप-5 ठिकाने! 20 रुपये में मिलेगा 12 फ्लेवर का मजा

1 hour ago

X

title=

समस्तीपुर के 'भूंजा लवर्स' के लिए टॉप-5 ठिकाने! 20 रुपये में मिलेगा 12 फ्लेवर

arw img

Samastipur 5 Famous Bhunja Shops: शाम की चाय हो या दोस्तों के साथ गपशप, समस्तीपुर में भूंजा के बिना हर मुलाकात अधूरी है. यहां का भूंजा सिर्फ स्नैक्स नहीं, बल्कि एक इमोशन है. अगर आप भी चटपटे और कुरकुरे भूंजा के शौकीन हैं तो समस्तीपुर की इन 5 मशहूर दुकानों पर आपकी हाजिरी जरूरी है. समस्तीपुर जंक्शन के पास 'आजमगढ़ वाले' भूंजा दुकान यात्रियों और स्थानीय लोगों की पहली पसंद है. यहां मकई, चना, मटर और बादाम समेत 10-12 वैरायटी का मिक्स भूंजा मिलता है. इनकी खास अदरक-लहसुन वाली चटनी स्वाद में चार चांद लगा देती है. सरायरंजन चौक का ‘छापरिया भूंजा’ पिछले 20 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है. आजमगढ़ के कमलेश यादव द्वारा शुरू की गई इस दुकान पर भूंजा के 8 अलग-अलग फ्लेवर मिलते हैं, जो बच्चों और युवाओं के बीच काफी क्रेजी हैं. भोला टॉकीज रेलवे गुमटी (आजमगढ़ वाले) स्थित यह आउटलेट अपनी शुद्धता और कुरकुरेपन के लिए जाना जाता है. शाम होते ही यहाँ भूंजा प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ती है. ताजपुर रोड स्थित भूंजा कॉर्नर पर आजमगढ़ी स्टाइल में मिलने वाला भूंजा अपने खास मसालों के लिए मशहूर है. यहां का 'चूड़ा भूंजा' और 'झिल्ली' काफी डिमांड में रहता है. मुद्धाबाद की राहुल भूंजा दुकान स्थानीय स्वाद के शौकीनों के लिए विश्वसनीय नाम है. यहां की क्वालिटी और सर्व करने का अंदाज ग्राहकों को बार-बार खींच लाता है.

Last Updated:February 25, 2026, 15:32 ISTफूडदेश

Read Full Article at Source