VIDEO: स्कूल बस ने दो मासूमों को रौंदा! एक लापरवाही ने ली कांस्टेबल की बेटी और भतीजी की जान

1 hour ago

homevideos

VIDEO: स्कूल बस ने दो मासूमों को रौंदा! एक लापरवाही ने ली कांस्टेबल की बेटी और भतीजी की जान

X

title=

VIDEO: स्कूल बस ने दो मासूमों को रौंदा! एक लापरवाही ने ली कांस्टेबल की बेटी और भतीजी की जान

arw img

बेंगलुरु के थानीसंद्रा इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी. स्कूटी पर सिटी आर्म्ड रिजर्व के कांस्टेबल नागनगौड़ा अपनी बेटी वरषा और अपने बड़े भाई की बेटी भानु को दूध लेने के लिए निकले थे. यह हादसा हेनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पुलिस क्वार्टर के पास लगभग सुबह 8 बजे हुआ.CCTV में साफ देखा जा सकता है कि बस स्कूल पिकअप के समय मोड़ ले रही थी तभी वह स्कूटी से टकरा गई. टक्कर लगने से बच्चे सड़क पर गिर गए और बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए. दोनो बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इसके बावजूद उनकी मौत हो गई. वहीं कांस्टेबल नागनगौड़ा को हल्की चोटें आई हैं.बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए येलहंका सरकारी अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है और हेनूर ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Last Updated:February 11, 2026, 17:32 ISTदेशवीडियो

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

Read Full Article at Source