अज‍ित पवार प्‍लेन क्रैश पर कहां तक पहुंची जांच, सरकार ने शेयर की ड‍िटेल्‍स, बेटे ने उठाए थे सवाल

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

अज‍ित पवार प्‍लेन क्रैश पर कहां तक पहुंची जांच, सरकार ने शेयर की ड‍िटेल्‍स

Last Updated:February 19, 2026, 20:11 IST

अज‍ित पवार के प्‍लेन क्रैश पर पर‍िवार की ओर से उठ रहे सवालों का सरकार ने जवाब देने की कोश‍िश की है. सरकार की ओर से अब तक हुई जांच की पूरी ड‍िटेल शेयर की गई है. उस बात का जवाब भी द‍िया गया है, जो सवाल अजि‍त पवार के बेटे जय पवार और पार्थ पवार ने उठाए थे.

अज‍ित पवार प्‍लेन क्रैश पर कहां तक पहुंची जांच, सरकार ने शेयर की ड‍िटेल्‍सZoom

अजित पवार का चार्टर्ड प्‍लेन बारामती जिले में क्रैश हो गया था.

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अज‍ित पवार की प्‍लेन क्रैश में मौत के लगभग 21 द‍िन बाद सरकार ने जांच से जुड़ी जानकारी शेयर की है. अज‍ित पवार के बेटे ने सवाल उठाते हुए पूछा था क‍ि ब्‍लैक बॉक्‍स नष्‍ट नहीं होता, उससे सब जानकारी मिल जाती है तो अब तक इतनी देरी क्‍यों हो रही है? इस पर सरकार की ओर से ड‍िटेल जानकारी शेयर की गई है.

सरकार ने कहा क‍ि बारामती में हुए लियरजेट 45 (VT-SSK) विमान हादसे की जांच जारी है. यह जांच एयरक्राफ्ट इन्‍वेस्‍ट‍िगशन ब्‍यूरो कर रहा है. जांच अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार की जा रही है, जो इंटरनेशनल स‍िव‍िल एव‍िएशन आर्गनाइजेशन ने तय किए हैं.

जांच में अब तक क्‍या पता चला?

विमान में दो रिकॉर्डर लगे थे. पहला DFDR, जो उड़ान से जुड़ा तकनीकी डेटा रिकॉर्ड करता है. दूसरा, CVR, जो पायलटों की बातचीत रिकॉर्ड करता है. DFDR का डेटा नई दिल्ली में सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है. CVR को आग से नुकसान पहुंचा है. इसे ठीक से पढ़ने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. हादसे के 30 दिनों के भीतर एक प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की जाएगी. बाद में पूरी जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट आएगी. इसमें पता चलेगा क‍ि आख‍िर हादसे की वजह क्‍या थी.

कंपनी की जांच भी शुरू

सरकार ने बताया क‍ि कंपनी की भी जांच चल रही है. डायरेक्‍ट्रेट जनरल ऑफ स‍िव‍िल एव‍िएशन ने 2025 में कई निजी विमान कंपनियों की जांच की थी. ज‍िस VSR Ventures कंपनी का प्‍लेन क्रैश हुआ, उसकी भी जांच की गई थी और कमियों को ठीक कर ल‍िया गया था. फ‍िर भी हादसे के बाद DGCA ने 4 फरवरी 2026 से कंपनी का विशेष ऑडिट शुरू किया है. इसमें मेंटेनेंस, पायलट ट्रेनिंग, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्डर मॉनिटरिंग की जांच की जा रही है.

आगे क्‍या करेगी सरकार

सरकार ने बताया है क‍ि आगे क्‍या होगा. अन्य वीआईपी या वीवीआईपी उड़ानें संचालित करने वाली कंपनियों की भी जांच की जा रही है. पूरी जांच पारदर्शिता से होगी. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार करें.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 19, 2026, 20:11 IST

Read Full Article at Source