अभिषेक या तिलक नहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ 32 साल का ये स्टार बना प्लेयर ऑफ द मैच

1 hour ago

होमcricket

अभिषेक या तिलक नहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ 32 साल का स्टार बना प्लेयर ऑफ द मैच

Last Updated:February 27, 2026, 06:09 IST

Hardik Pandya Player of the Match: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के करो या मरो मैच में भारत को मिली 72 रन से जीत के प्लेयर ऑफ द मैच ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या बने. हार्दिक ने अंतिम ओवरों में तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ 23 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिससे भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. गेंदबाजी में ही हार्दिक काफी किफायती रहे. उन्होंने तीन ओवर में सिर्फ 21 रन ही दिए.

अभिषेक या तिलक नहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ 32 साल का स्टार बना प्लेयर ऑफ द मैचZoom

हार्दिक पंड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा हैं. सुपर-8 के अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे पर 72 रन से बड़ी जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने दो अंक बटोरे और ग्रुप-1 की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है. टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अब भारत को अपने आखिरी सुपर-8 में वेस्टइंडीज को हराना होगा. चेपॉक में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक ठोका तो संजू सैमसन ने भी टीम को तेज शुरुआत दिलाई. इसके बाद ईशान किशन ने आतिशी पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 250 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. तिलक वर्मा भी जिम्बाब्वे के खिलाफ रंग में नजर आए. हालांकि, हार्दिक पंड्या को उनकी ऑलराउंड परफॉरमेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा...और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

February 27, 2026, 06:09 IST

Read Full Article at Source