असम में टूटा विपक्ष का भ्रम! सीट शेयरिंग पर कांग्रेस से भिड़े अखिल गोगोई, दिया अल्टीमेटम

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

असम में टूटा विपक्ष का भ्रम! सीट शेयरिंग पर कांग्रेस से भिड़े अखिल गोगोई

Last Updated:February 20, 2026, 18:17 IST

अखिल गोगोई ने कहा कि कांग्रेस की बार-बार देरी और पोजीशन बदलने से जमीनी कार्यकर्ताओं का हौसला कमजोर हो रहा है और मतदाता भ्रमित हो रहे हैं. अखिल गोगोई ने कहा कि सीट-शेयरिंग को बार-बार देरी करने के बजाय तुरंत फाइनल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "यह 'तारीख पर तारीख' नहीं हो सकती. सीट-शेयरिंग का तुरंत और साफ इंतजाम होना चाहिए." उन्होंने चेतावनी दी कि लंबे समय तक फैसला न लेने से सिर्फ भाजपा को फायदा होगा.

असम में टूटा विपक्ष का भ्रम! सीट शेयरिंग पर कांग्रेस से भिड़े अखिल गोगोईZoom

असम में क्षेत्रीय पार्टी रायजोर दल के प्रमुख और शिवसागर से विधायक अखिल गोगोई. (फाइल फोटो)

गुवाहाटी. असम विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन में बड़ी दरार आ गई है. रायजोर दल के चीफ अखिल गोगोई कांग्रेस पर बुरी तरह भड़क गए हैं. शुक्रवार को हुई मीटिंग के बाद सीट शेयरिंग पर विवाद काफी गहरा गया है. अखिल गोगोई ने कांग्रेस लीडरशिप पर स्टैंड बदलने का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कांग्रेस एकतरफा फैसले ले रही है. इससे गठबंधन में अविश्वास और भारी कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है. रायजोर दल ने अपने लिए सिर्फ 15 सीटें मांगी थीं.

लेकिन कांग्रेस ने वहां भी बदलाव कर दिए. अखिल गोगोई इसके खिलाफ कांग्रेस हाईकमान को कड़ा लेटर लिखेंगे. एजेपी चीफ लुरिनज्योति गोगोई ने भी कांग्रेस को वॉर्निंग दी है. दोनों नेताओं ने साफ कहा कि कांग्रेस की लेटलतीफी से सिर्फ बीजेपी को फायदा होगा. अब चुनाव से पहले असम में विपक्षी एकता पर बड़ा सवालिया निशान लग गया है.

कांग्रेस ने बदला स्टैंड, गोगोई नाराज
अखिल गोगोई ने सीट शेयरिंग के मुद्दे पर गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस लीडरशिप ने अपना स्टैंड बदल लिया है.’ इस रवैये से सहयोगी दलों के बीच काफी अविश्वास पैदा हुआ है. गोगोई ने कांग्रेस के एकतरफा फैसलों पर सवाल उठाए हैं. अखिल गोगोई इस पूरे डेवलपमेंट पर कांग्रेस को लेटर भेजेंगे.

सिर्फ 15 सीट की थी डिमांड
गोगोई ने मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी ने सिर्फ 15 सीटें मांगी थीं. लेकिन कांग्रेस ने जरूरी कैंडिडेट्स वाली सीटें भी बदल दी हैं. उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि यह गठबंधन पॉलिटिक्स की भावना के एकदम खिलाफ है. ऐसे मनमाने बदलाव बीजेपी को हराने के कलेक्टिव मकसद पर भारी पड़ेंगे.

तारीख पर तारीख नहीं चलेगी!
रायजोर दल के नेता ने कांग्रेस की लेटलतीफी पर कड़ा प्रहार किया. अखिल गोगोई ने कहा, ‘यह तारीख पर तारीख नहीं हो सकती.’ सीट शेयरिंग का इंतजाम तुरंत और बिल्कुल साफ होना चाहिए. बार-बार फैसला टालने से जमीनी वर्कर्स का हौसला टूट रहा है. इससे आम वोटर भी काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं.

एजेपी चीफ ने भी दी वॉर्निंग
असम जातीय परिषद (AJP) के चीफ लुरिनज्योति गोगोई ने भी मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को जमीनी हकीकत समझनी होगी.’ अगर कांग्रेस सच में बीजेपी को हराना चाहती है, तो समय पर फैसले लेने होंगे. तालमेल की कमी और देरी से विपक्ष की पूरी लड़ाई कमजोर हो जाएगी.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h...और पढ़ें

Location :

Guwahati,Kamrup Metropolitan,Assam

First Published :

February 20, 2026, 18:15 IST

Read Full Article at Source