Last Updated:February 09, 2026, 19:14 IST
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार रिडेवलप किए जा रहे स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है. इतना ही नहीं इनके पूरे होने की डेडलाइन भी तय कर दी गयी है. उनके अनुसार दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े स्टेशन अगले पांच साल में तैयार हो जाएंगे.

नई दिल्ली. रेलवे मंत्रालय देशभर में 1337 रेलवे स्टेशनों को रिडेवलपमेंट करा है. इसमें 100 से अधिक स्टेशन तैयार हो चुके हैं और इनसे ट्रेनों का ऑपरेशन भी शुरू हो चुका है. पर अभी भी 1200 से अधिक का रिडेवलप हो रहे हैं, जिन पर काम चल रहा है. आम लोग यह जानना चाह रहे हैं कि उनका स्टेशन एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला कब तक बन पाएगा, जिससे उनका सफर आसान हो सके. यह जानकर आपको खुशी होगी कि रेल मंत्री ने इन स्टेशनों के पूरा होने की डेडलाइन तय कर दी है और अधिकारियों ने इसी के अनुसार काम भी शुरू कर दिया है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार रिडेवलप किए जा रहे स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है. इतना ही नहीं इनके पूरे होने की डेडलाइन भी तय कर दी गयी है. उनके अनुसार दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े स्टेशन अगले पांच साल में तैयार हो जाएंगे. वहीं मध्यम और छोटे स्टेशन अगले 3 साल में तैयार हो जाएंगे. इस तरह अगले पांच सालों में सभी स्टेशन तैयार हो जाएगे.
ऐसे पहचाने छोटे और मध्यम स्टेशन
200 करोड़ से कम लागत से रिडेवलप हो रहे स्टेशन सामान्य तौर पर छोटे स्टेशनों की श्रेणी में शामिल होंगे और इससे अधिक बजट वाले 500 करोड़ से कम लागत वाले मध्यम की श्रेणी में शामिल होंगे. इससे अधिक वाले सभी बड़े स्टेशनों की श्रेणी में शामिल हैं. इस तरह आप भी पता चला सकते हैं कि आपका स्टेशन तीन साल या पांच साल में पूरा होगा.
क्या-क्या होगा
रेल मंत्रालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर इनफार्मेशन एंड पब्लिसिटी दिलीप कुमार के अनुसार भारतीय रेलवे अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तहत जिन स्टेशनों को रिडेवलप कर रहा है. इनमें रूफ प्लाजा, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बच्चों के खेलने का स्थान, कियोस्क, लिफ्ट, वेटिंग रूम, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं. साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जाएगा.
किस प्रदेश में कितने स्टेशन
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 157, उसके बाद महाराष्ट्र में 132, पश्चिम बंगाल में 101, बिहार में 98, गुजरात में 87, राजस्थान में 85, मध्य प्रदेश में 80, तमिलनाडु में 77, आंध्र प्रदेश में 73, कर्नाटक में 61, ओडिशा में 59, झारखंड में 57 और असम में 50 स्टेशन रिडेवलप रहे हैं.
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
February 09, 2026, 19:10 IST

1 hour ago
