Last Updated:February 26, 2026, 22:59 IST

Indore News: मध्य प्रदेश का इंदौर देश के सबसे स्वच्छ सबसे शहरों में से एक माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से यह शहर अपनी दूसरे कारणों की वजह से चर्चा में बना हुआ है. पहले इंदौर में दूषित पानी ने कई लोगों की जिंदगियां खराब कीं. फिर फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया. अब इसके बाद जहरीले गैस के सिलेंडर में लीकेज की खबर सामने आई है.
सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती हुए लोग
इंदौर के रावजी बाजार थाने क्षेत्र में जहरीली गैस फैलने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. कई लोगों को सांस की तकलीफ और उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस बल और दमकल विभाग की गाड़ियां और बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि किसी कबाड़ी ने कोई सिलेंडर खरीद था, जिसे काटने के बाद उसे अमोनिया गैस का रिसाव हुआ.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
First Published :
February 26, 2026, 22:59 IST

2 hours ago
