इजरायल के आपरेशन 'रोरिंग लायन' में 20 फीसदी महिलाएं, न रहम न दया, साक्षात काली का अवतार

17 hours ago

होमworld

इजरायल के आपरेशन रोरिंग लायन में 20 फीसदी महिलाएं, न रहम न दया, साक्षात काली

Last Updated:March 08, 2026, 16:30 IST

Iran-US War News: ईरान-इजरायल की दुश्मनी पुरानी है. जब-जब इजरायल ने ईरान पर अटैक किया है, तब-तब उसने अपने ऑपरेशन में महिलाओं को मौका दिया है. एक तरफ ईरान में महिलाओं को हिजाब तक खोलने की आजादी नहीं है, उनकी मुक्ति के लिए इजरायल की महिलाएं हाथों में हथियार लेकर लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं.

इजरायल के आपरेशन रोरिंग लायन में 20 फीसदी महिलाएं, न रहम न दया, साक्षात काली Zoom

इजरायल की महिलाओं ने ढाया ईरान में कहर. (Credit- IANS)

इजरायल: ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने रोरिंग लायन अभियान के दौरान महिलाओं की उपलब्धि और सर्विस से संबंधित आंकड़े जारी किए हैं. IDF ने बताया कि स्थापना के समय से ही महिलाएं इजरायल रक्षा बल में सेवा दे रही हैं और उनकी सेवा का बल में महत्वपूर्ण योगदान है. आज भी रोरिंग लायन अभियान के दौरान महिलाएं आईडीएफ की परिचालन गतिविधियों का अभिन्न अंग हैं.

पिछले कुछ वर्षों में आईडीएफ ने महिलाओं के लिए उपलब्ध युद्ध भूमिकाओं की सीमा का विस्तार करने के उद्देश्य से कई प्रक्रियाएं शुरू की हैं. आईडीएफ में 90 फीसदी से अधिक भूमिकाएं महिलाओं के लिए खुली हैं. लगभग 20 फीसदी लड़ाकू बल महिलाओं से बना है. युद्ध के दौरान महिला लड़ाकू सैनिकों ने सभी युद्ध क्षेत्रों में व्यावसायिकता, दृढ़ संकल्प और पूर्णता के साथ कार्य करते हुए युद्ध प्रयासों में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदर्शित किया है.

इजरायल का भरोसा ‘शक्ति’ पर

ऑपरेशन ‘रोरिंग लायंस’ के शुरू होने के साथ ही कई आरक्षित बलों को जुटाया गया और वर्तमान में सेवारत सभी आरक्षित सैनिकों में से लगभग 20 फीसदी महिलाएं हैं. महिला लड़ाकू सैनिकों के शारीरिक, मानसिक और व्यावसायिक कल्याण की सुरक्षा प्रत्येक निर्णय में एक मार्गदर्शक सिद्धांत है. इजरायल रक्षा बल अपने सैन्य कर्मियों की क्षमताओं को अधिकतम करने के लिए काम करता है और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक समायोजन भी करता है. आईडीएफ ने बताया कि साल 2015 में लड़ाकू बलों में महिलाओं की संख्या 7.2 फीसदी थी जबकि एक दशक बाद यह संख्या 21.2 फीसदी हैं. महिला लड़ाकू सैनिकों के अनुपात में तीन गुना वृद्धि हुई है. साल 2025 तक सभी स्थायी सेवा कर्मियों में महिलाओं की संख्या लगभग 35 फीसदी है. लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर महिलाओं की संख्या लगभग 24 फीसदी और कर्नल पद पर लगभग 15 फीसदी है.

इजरायली महिलाओं ने गाड़े झंडे

ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के दौरान नौसेना अधिकारी पाठ्यक्रम से स्नातक लगभग 25 महिला कमांडर, मिसाइल जहाजों पर लगभग 130 महिला नौसैनिक लड़ाकू सैनिकों के साथ अभियानों में लगी हुई हैं. ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के दौरान, नौसेना में खुफिया, योजना, कमान और गोलाबारी-निर्देशन भूमिकाओं में लगभग 40 फीसदी कर्मी महिलाएं हैं. एयर डिफेंस में लगभग 50 फीसदी कर्मी महिलाएं हैं. ऑपरेशन रोरिंग लायन के दौरान, वायु सेना में लगभग 5,000 महिला आरक्षित सैनिक सेवा दे रही हैं. स्पीयर ब्रिगेड की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध बटालियन में 40 फीसदी से अधिक लड़ाकू सैनिक महिलाएं हैं.

About the Author

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर...और पढ़ें

First Published :

March 08, 2026, 16:30 IST

Read Full Article at Source