Israel Killed Hizbulah Leader Dawood Ali Amich: इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने दावा किया है कि उसने रविवार को हिज्बुल्लाह के आतंकवादी अली दाऊद अमिच पर हमला करके उसे मार गिराया. अली दाऊद अमिच हिज्बुल्लाह के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एक ब्रांच का प्रमुख था. यह आतंकवादी साउथ लेबनान के अल-दवेर क्षेत्र में हिज्बुल्लाह के लिए सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने की कोशिश कर रहा था और IDF फोर्सेज के खिलाफ आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दे रहा था. IDF ने कहा,'आतंकवादी की हरकतें इजराइल और लेबनान के बीच बनी सहमति का उल्लंघन थीं.'
इजरायली हवाई हमलों ने रविवार को दक्षिणी लेबनान में हमला किया, जिसमें कई घरों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. इजरायली और लेबनानी सूत्रों के मुताबिक कथित तौर पर खेतों पर जहरीले पदार्थ भी छिड़के गए. इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि ये हमले मजरात अब्बूदिये इलाके में हिज्बुल्लाह के कई इंजीनियरिंग वाहनों को निशाना बनाकर किए गए थे और कहा कि इन बुलडोजरों का इस्तेमाल आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने के लिए कर रहे थे.
देखिए हमले का वीडियो
Israel ASSASSINATES head of Hezbollah’s engineering department Ali Dawoud Amich
‘Involved in attempts to rehabilitate Hezbollah's terror infrastructure’
‘VIOLATION of ceasefire understandings’ pic.twitter.com/xxXwQb5nr5
— RT (@RT_com) February 1, 2026
घरों को भी पहुंचा नुकसान
लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि एक इजरायली सेना ने मरजेयौन जिले के राब थलातीन शहर में सुबह-सुबह घुसपैठ की, दो घरों को उड़ा दिया, जिससे नजदीकी घरों को भी भारी नुकसान पहुंचाया.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक ऐता अल-शाब की नगर पालिका ने कहा कि अल-हिमा इलाके में शहर के बाहरी इलाकों में दो कृषि विमानों ने उड़ान भरी और पेड़ों और खेतों पर जहरीले पदार्थ छिड़के.
27 नवंबर 2024 को लागू हुए संघर्ष विराम के बावजूद इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह से खतरों का हवाला देते हुए लेबनान में हमले जारी रखे हैं, जबकि लेबनानी सीमा पर पांच मुख्य जगहों पर अपनी स्थिति बनाए रखी है.

2 hours ago
