Last Updated:March 16, 2026, 18:32 IST
दिल्ली के कई इलाकों में LPG की किल्लत होने के बावजूद भी लगातार गैस आ रही थी. हम आपको बता दें कि यह मुमकिन इसलिए हो रहा था क्योंकि इन जगहों पर PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस के माध्यम से घरों में पाइपलाइनों से गैस पहुंचाई जा रही थी.
ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग की वजह से दुनिया भर में ऊर्जा संकट जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न होनी शुरू हो गई है. लेकिन इसी बीच भारत में भी ऊर्जा संकट का असर पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है. हालांकि भारत ने अब इस समस्या पर काबू पा लिया है और ईरान द्वारा बंद किए गए स्ट्रेट ऑफ हार्मुज के बीच से भारतीय दो जहाज अब LPG लेकर भारत की ओर आ रहे हैं, जिससे भारत में उत्पन्न होने वाली ऊर्जा संकट जैसी समस्या पर काबू पा लिया जाएगा.
मगर अभी भारत में कुछ जगहों पर LPG सिलेंडर न मिलने से या फिर उसकी किल्लत होने की वजह से लोगों को मुश्किल हो रही है. खास तौर पर कमर्शियल इस्तेमाल होने वाला LPG सिलेंडर जिस पर भारत सरकार ने 20% की एक कैप लगा दी थी, उससे होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. मगर इस सब LPG की किल्लत के बीच भारत में कुछ ऐसी जगहें भी थीं, जहां पर गैस लगातार 24 घंटे आ रही थी और अभी भी आ रही है. यह कौन-सी जगहें हैं और यहां पर किस तरह से गैस आ रही है, आइए आगे आपको विस्तार से बताते हैं.
दिल्ली के इन इलाकों में इस तरह आ रही थी गैस
दरअसल दिल्ली के कई इलाकों में LPG की किल्लत होने के बावजूद भी लगातार गैस आ रही थी. हम आपको बता दें कि यह मुमकिन इसलिए हो रहा था क्योंकि इन जगहों पर PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस के माध्यम से घरों में पाइपलाइनों से गैस पहुंचाई जा रही थी.यह सुविधा दिल्ली के कई इलाकों में बहुत पहले से उपलब्ध है. दिल्ली में खास तौर पर जिन इलाकों में लगातार PNG से गैस आ रही थी उन इलाकों में जनकपुरी वेस्ट का विकासपुरी इलाका और द्वारका इलाका है. हालांकि दिल्ली के इन दो इलाकों के इलावा कई और इलाकों में भी जहां पर भी पाइपलाइन से गैस पहुंचाई जाती है, वहां पर गैस 24 घंटे बिना किसी रूकावट के पहुंचाई जा रही थी. अब भी पहुंचाई जा रही है.
PNG का इस्तेमाल करने वाले लोगों ने कहा यह
दिल्ली के विकासपुरी इलाके की एक महिला, जिनके घर में PNG से गैस आती है, जब हमने उनसे बातचीत की तो उनका कहना था कि जब से इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से भारत में LPG की किल्लत को लेकर मुश्किलें शुरू हुई हैं, तब से लेकर अब तक उनके यहां बिना किसी रुकावट के गैस आ रही है और उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है. उनका यह भी कहना था कि उन्हें उम्मीद है कि बाकी लोग जिन्हें LPG की वजह से परेशानी हो रही है उन्हें भी जल्द सिलेंडर मिल जाने चाहिए क्योंकि बिना गैस के खाना बनाने का कोई भी काम मुश्किल हो जाता है.
देश भर में LPG की किल्लत होना शुरू
वहीं द्वारका सेक्टर 10 में रहने वाली राय नाम की एक महिला का कहना था कि उनके घर में तो कब से PNG से ही गैस आती है उन्हें किसी भी तरह के LPG सिलेंडर लाने की जरूरत नहीं पड़ती है. उनका यह भी कहना था कि जब से देश भर में LPG की किल्लत होना शुरू हुई है उनके यहां पर उससे पहले से लेकर और आज तक लगातार पाइपलाइन से गैस बिना किसी रूकावट के आ रही है. इस बात के बाद उन्होंने सरकार का ही बहुत धन्यवाद किया कि सरकार ने लगातार घर तक गैस पहुँचाने वाले इस माध्यम का सही उपयोग करते हुए इस मुश्किल समय में भी उनके घर तक गैस पहुंचाई है.
First Published :
March 16, 2026, 18:32 IST

1 hour ago
