Last Updated:March 17, 2026, 13:09 IST
Richest Man List 2026: ईरान-इजरायल युद्ध के 18वें दिन ही दुनिया के कई अमीर ‘मिट्टी’ में मिल गए. अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजारों में मची अफरा-तफरी ने दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है. एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस तक, हर बड़े बिजनेसमैन को करोड़ों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है. टेक और ऑटो सेक्टर के शेयरों में भारी गिरावट के कारण अमीरों की रैंकिंग में भी बड़े फेरबदल हुए हैं. हॉर्मुज की नाकेबंदी से कई अरबपति प्रभावित हुए हैं. जानिए इस युद्ध के बाद अमीरों की रैंकिंग लिस्ट में कौन ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर आ गया?

World Richest Person List March 2026: 28 फरवरी 2026 को शुरू हुए ईरान-इजरायल युद्ध ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की कगार पर ला खड़ा किया है. इस युद्ध ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है. इस युद्ध ने दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है तो वहीं इसने दुनिया के कई बड़े अरबपतियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है. युद्ध के पहले 18 दिनों के भीतर ही दुनिया के शीर्ष 500 अरबपतियों की संपत्ति में सामूहिक रूप से 3.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की कमी आई है. विशेष रूप से टेक और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े अमीरों के लिए ईरान-इजरायल की लड़ाई ‘ब्लैक मार्च’ साबित हो रहा है. दुनिया के नंबर वन अमीर एलन मस्क की संपत्ति में भारी गिरावट आई है. हालांकि वह अभी भी नंबर वन पर बने हैं. लेकिन अगर युद्ध लंबा चला तो टेस्ला के शेयर पर सबसे बड़ी मार पड़ने वाली है. ऐसे में जानते हैं कि इस युद्ध के बाद दुनिया के टॉप-10 अमीरों को कितना नुकसान पहुंचा है और किस अरबपति ने अपना पोजिशन लूज किया है.
मस्क और बेजोस को सबसे बड़ा झटका
ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की लड़ाई ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के लिए दोहरी मार लेकर आया है. टेस्ला के शेयरों में पिछले 15 दिनों में करीब 12% की गिरावट आई है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने इलेक्ट्रिक वाहनों की सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स लागत को बढ़ा दिया है. मस्क की नेटवर्थ जो फरवरी के अंत में 841 बिलियन डॉलर के करीब थी, वह अब गिरकर 790 बिलियन डॉलर के आसपास आ गई है. हालांकि, वह अब भी नंबर 1 पर बने हुए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति में आई यह गिरावट किसी भी अरबपति के लिए अब तक की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है.
जेफ बेजोस को भी तगड़ा नुकसान
वहीं, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को भी तगड़ा नुकसान हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में खासकर होर्मुज बंद होने से अमेजन की शिपिंग लागत बढ़ने की आशंका से निवेशकों ने शेयर बेचना शुरू कर दिया है. बेजोस की संपत्ति में पिछले 18 दिनों में करीब 25 बिलियन डॉलर की कमी आई है.
रैंकिंग में क्या-क्या बदला?
टॉप-6 में कोई बड़ा उलट-फेर नहीं हुआ है. मस्क का राज अभी भी कायम है. गूगल के पेज-ब्रिन और बेजोस-जुकरबर्ग की जगहें पक्की हैं, लेकिन 7 से 10 नंबर की रैंकिंग वाले अरबपतियों में हलचल मच गई है. बर्नार्ड अर्नॉल्ट अभी भी 7वें पर हैं, लेकिन वॉलमार्ट के जिम और रोब वॉलटन भाइयों ने ऊपर की ओर छलांग लगाई. वॉरेन बफेट और अमान्सियो ओर टेगा टॉप-10 से बाहर हो गए. युद्ध के 18 दिनों में कई बार रैंकिंग ऊपर-नीचे हुई. कुछ दिनों टेक शेयरों की गिरावट से जुकरबर्ग-एलिसन नीचे सरकते और फिर रिकवर करते नजर आ रहे हैं.
किन-किन अमीर बिजनेसमैन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ?
मार्क जुकरबर्ग: मेटा के शेयरों में भारी गिरावट. युद्ध के डर से निवेशक रिस्क-ऑफ मोड में चले गए. एक दिन में ही $8.49 बिलियन का घाटा! लैरी एलिसन: ओरेकल शेयर टूटे, युद्ध के हफ्तों में कुल अरबों का नुकसान. बर्नार्ड अर्नॉल्ट: LVMH जैसे लग्जरी ब्रांड्स पर सबसे तेज मार लोग महंगे सामान खरीदने से बचने लगे.जेफ बेजोस, एलन मस्क, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन: अमेज़न, टेस्ला, गूगल के शेयरों में भी गिरावट आई. तेल की महंगाई और मुद्रास्फीति के डर ने टेक सेक्टर को हिला दिया.
1 मार्च, 2026 के फोर्ब्स स्नैपशॉट से (युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद)
1. एलन मस्क – $839 बिलियन (टेस्ला, स्पेसएक्स, xAI)
2. लैरी पेज – $257 बिलियन (गूगल/अल्फाबेट)
3. सर्गेई ब्रिन – $237 बिलियन (गूगल/अल्फाबेट)
4. जेफ बेजोस – $224 बिलियन (अमेज़न)
5. मार्क जुकरबर्ग – $222 बिलियन (मेटा)
6. लैरी एलिसन – $190 बिलियन (ओरेकल)
7. बर्नार्ड अर्नॉल्ट – $171 बिलियन (LVMH)
8. जेनसन हुआंग – $154 बिलियन (एनवीडिया)
9. वॉरेन बफेट – $149 बिलियन (बर्कशायर)
10. अमान्सियो ओरtega – $148 बिलियन (जारा)
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (युद्ध के 18वें दिन)
1. एलन मस्क – अब $658 बिलियन (अभी भी नंबर 1, लेकिन टेस्ला शेयरों में गिरावट से अरबों का नुकसान)
2. लैरी पेज – $260 बिलियन
3. सर्गेई ब्रिन – $241 बिलियन
4. जेफ बेजोस – $232 बिलियन
5. मार्क जुकरबर्ग – $217 बिलियन (सबसे भारी नुकसान वाला दिन: -$8.49 बिलियन एक ही दिन में!)
6. लैरी एलिसन – $205 बिलियन (ओरेकल शेयर गिरे)
7. बर्नार्ड अर्नॉल्ट – $155 बिलियन (लक्जरी ब्रांड्स LVMH पर सबसे ज्यादा मार: -$7.57 बिलियन एक दिन)
8. जिम वॉलटन – $149 बिलियन (Walmart रिटेल स्टॉक स्थिर, +$615 मिलियन)
9. जेनसन हुआंग – $149 बिलियन
10. रोब वॉलटन – $147 बिलियन (+$611 मिलियन)
भारतीय अरबपतियों का हाल
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले एक सप्ताह में युद्धविराम की कोई ठोस पहल नहीं हुई तो अमीरों की इस लिस्ट में और भी चौंकाने वाले बदलाव दिख सकते हैं. फिलहाल, केवल वही अरबपति सुरक्षित दिख रहे हैं जिनका निवेश सोना या रक्षा क्षेत्र की कंपनियों में है. कुल मिलाकर टेक अरबपतियों की संपत्ति में युद्ध की वजह से अरबों डॉलर ‘मिट्टी’ में मिल गए. दूसरी तरफ वालमार्ट के वॉलटन भाई जिम और रोब को फायदा हुआ. लोगों ने बेसिक जरूरतों पर खर्च बढ़ाया, स्टॉक स्थिर रहा. एनर्जी और डिफेंस से जुड़े कुछ छोटे अरबपति भी ऊपर चढ़े, लेकिन टॉप-10 में सिर्फ रिटेल वाले चमके.
About the Author
रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर
भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा...और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
March 17, 2026, 13:09 IST

2 hours ago
