ईरान ने क्‍या रूस से मांगी मदद? पुत‍िन के देश ने द‍िया जवाब, एग्रीमेंट की सच्‍चाई क्‍या?

1 hour ago

होमworld

ईरान ने क्‍या रूस से मांगी मदद? पुत‍िन के देश ने बताई एग्रीमेंट की सच्‍चाई

Last Updated:March 05, 2026, 19:30 IST

रूस ईरान की मदद क्‍यों नहीं कर रहा है? इसका जवाब अब पुत‍िन के देश ने द‍िया है. उस एग्रीमेंट की सच्‍चाई भी बताई है, जो मास्‍को और तेहरान के बीच पिछले साल हुई थी.

ईरान ने क्‍या रूस से मांगी मदद? पुत‍िन के देश ने बताई एग्रीमेंट की सच्‍चाईZoom

रूस के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लाद‍िमीर पुत‍िन. (File Photo)

ईरान जंग जब से शुरू हुआ है, तब से लोगों के मन में एक ही सवाल है क्‍या चीन या रूस ईरान को मदद करेंगे? लेकिन उससे पहले ये सवाल क‍ि क्‍या ईरान ने रूस से कोई मदद मांगी है? इसका जवाब अब पुत‍िन के देश ने द‍िया है. मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध और ईरान पर हो रहे ताबड़तोड़ हमलों के बीच क्रेमलिन ने गुरुवार को एक बड़ा बयान जारी किया है. रूस ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान की ओर से अब तक सैन्य सहायता के लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया है.

रूसी राष्‍ट्रपत‍ि कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, इस मामले में ईरान की ओर से कोई अनुरोध नहीं मिला है . जब उनसे पूछा गया कि क्या रूस केवल बयानबाजी से आगे बढ़कर अपने सहयोगी को सैन्य मदद दे सकता है, तो पेसकोव ने जवाब दिया कि हमारी स्थिति सभी को पता है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

क्‍या कोई ऐसा एग्रीमेंट है…

रूसी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि जनवरी 2025 में मॉस्को और तेहरान के बीच एक स्‍ट्रेटज‍िक पार्टनरश‍िप पर साइन क‍िए गए हैं. लेकिन उसमें सैन्य सहायता का कोई प्रावधान नहीं है. यह संधि साझा खतरों से निपटने के प्रावधान तो रखती है, लेकिन यह उत्तर कोरिया के साथ रूस की सुरक्षा संधि की तरह म्‍यूचुअल ड‍िफेंस की गारंटी नहीं देती.

पुतिन का रुख

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर शोक व्यक्त किया है और इसे क्रूर हत्या करार दिया है. हालांकि, उन्होंने ईरान पर हो रहे अमेरिकी और इजरायली हमलों पर अब तक कोई विस्तृत सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है. विशेषज्ञों का मानना है कि रूस की प्रतिक्रिया मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों तक ही सीमित रहने की संभावना है. रूस पहले ही इन हमलों को सोच-समझकर किया गया और अकारण सशस्त्र आक्रामकता बताकर इसकी निंदा कर चुका है.

रूस की मदद मिल जाए तो क्‍या बदलेगा

अगर रूस ईरान को सैन्य मदद देने का फैसला करता है, तो पश्चिम एशिया के युद्ध की पूरी तस्वीर बदल सकती है. रूस के पास दुनिया की सबसे हाईटेक एयर ड‍िफेंस स‍िस्‍टम S-400 या S-500 है. उसके पास घातक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर तकनीक है, जो इजरायली और अमेरिकी मिसाइलों व ड्रोन को बेअसर करने में सक्षम है. रूस की भागीदारी से यह क्षेत्रीय संघर्ष एक ‘ग्लोबल प्रॉक्सी वॉर’ में बदल जाएगा, जिससे अमेरिका और इजरायल के लिए ईरान पर सीधे हमले करना बेहद जोखिम भरा हो जाएगा.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें

First Published :

March 05, 2026, 19:30 IST

Read Full Article at Source