Krishi Tips: बदलते मौसम और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान अब कम किया जा सकता है. उद्यान विभाग किसानों को पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और नेट हाउस निर्माण पर 50% अनुदान दे रहा है. इन तकनीकों से नियंत्रित वातावरण में तापमान और नमी संतुलित रखकर सब्जियां, फल और फूल हर मौसम में उगाए जा सकते हैं. कृषि विशेषज्ञ डॉ. संजय यादव के अनुसार इससे किसान ऑफ-सीजन में उत्पादन कर बेहतर दाम पा सकते है और आय दोगुनी कर सकते है. अमेठी जिले के तिलोई, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, शुकुल बाजार, संग्रामपुर और गौरीगंज ब्लॉक के कई किसानों ने इसे अपनाकर अच्छी कमाई शुरू कर दी है. योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और प्रोजेक्ट विवरण विभाग में जमा करना जरूरी है.
ऑफ-सीजन खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, यहां जानें कैसे मिलेगा दोगुनी कमाई का मौका
1 month ago
- Homepage
- News in Hindi
- ऑफ-सीजन खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, यहां जानें कैसे मिलेगा दोगुनी कमाई का मौका


