घरों में जब ज्यादा मेहमान आ जाएं तो लोग चाहते हैं कि किचन में झटपट कुछ स्वादिष्ट बन जाए. ऐसे में ढाबा स्टाइल मटन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. मटन बनाने के लिए सबसे पहले करीब एक किलो मटन को अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. इसके बाद उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल और बारीक कटा हुआ प्याज डालकर हल्का मैरिनेट कर लें. इसे करीब 15–20 मिनट तक ढककर रख दें, ताकि मसालों का स्वाद मटन में अच्छी तरह समा जाए. इसके बाद अदरक, लहसुन और थोड़ा सा जीरा लेकर उसका पेस्ट बना लें और इसे मैरिनेट किए हुए मटन में डालकर अच्छी तरह मिला दें. अब कुकर में मटन डालें और स्वादानुसार नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं. कुकर को बंद कर तेज आंच पर 2 से 4 सीटी लगाएं. कुकर की भाप निकलने के बाद मटन को..पूरी रेसिपी जानने के लिए देखे वीडियो..
कम समय में तैयार करें स्वादिष्ट मटन, मेहमान भी करेंगे तारीफ, जानें रेसिपी
1 hour ago
- Homepage
- News in Hindi
- कम समय में तैयार करें स्वादिष्ट मटन, मेहमान भी करेंगे तारीफ, जानें रेसिपी


