खूबसूरत और बेदाग त्वचा के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता. ऐसे में किचन में मौजूद कुछ घरेलू चीजों से ही असरदार फेस पैक तैयार किए जा सकते हैं, जो त्वचा की देखभाल में मददगार साबित होते हैं.रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट रागनी के अनुसार, हल्दी और शहद का फेस पैक त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है. एक चुटकी हल्दी में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से पिंपल्स और एलर्जी की समस्या कम हो सकती है. दूसरा फेस पैक कच्चे दूध, बेसन और हल्दी से बनता है. इन तीनों का पेस्ट बनाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार आता है. सभी फेस पैक बनाने की विधि जााने के लिए देखिए पूरी वीडियो..
Last Updated:February 28, 2026, 15:26 ISTदेश
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |

1 hour ago

