किराये की गर्लफ्रेंड है ये लड़की, सिर्फ ऑनलाइन निभाती है साथ, बदले में होती है मोटी कमाई!

1 hour ago

Last Updated:March 01, 2026, 07:31 IST

लिलिथ लॉज 29 साल की हैं और ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन की रहने वाली हैं. वो एक ऑनलाइन गर्लफ्रेंड हैं. यानी वो वर्चुअली ही लोगों की गर्लफ्रेंड बनती हैं. उनका कहना है कि कई ऐसे मर्द हैं जो उनसे पर्सनली नहीं मिलना चाहते, वो इसी बात से खुश रहते हैं कि लिलिथ उनकी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड हैं.

किराये की गर्लफ्रेंड है ये लड़की, सिर्फ ऑनलाइन निभाती है साथ!Zoom

लड़की एक ऑनलाइन गर्लफ्रेंड का काम करती है. (फोटो: Instagram/lillith_lodge)

आज के वक्त में पैसे कमाना बेहद आसान है, बस लोगों को कमाने का तरीका आना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया की एक महिला के खूब चर्चे हैं, जो पैसे कमाने के लिए लोगों की वर्चुअल गर्लफ्रेंड बन जाती है. यानी वो ऑनलाइन गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती है, बातें करती है, सुख-दुख बांटती है और ऐसा करने के लिए लोग उसे पैसे देते हैं. उसकी कमाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार लिलिथ लॉज 29 साल की हैं और ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन की रहने वाली हैं. वो एक ऑनलाइन गर्लफ्रेंड हैं. यानी वो वर्चुअली ही लोगों की गर्लफ्रेंड बनती हैं. उनका कहना है कि कई ऐसे मर्द हैं जो उनसे पर्सनली नहीं मिलना चाहते, वो इसी बात से खुश रहते हैं कि लिलिथ उनकी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड हैं. लिलिथ ने बताया कि वो पुरुषों से चैटिंग कर और ऑनलाइन रिलेशनशिप बनाकर पैसे कमाती हैं. वो उनसे फेस-टू-फेस मिलती भी नहीं हैं. उनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि पुरुष उनसे आमने-सामने से मिलने के लिए मीटिंग बुक करते हैं, पर अधकितर बार वो आखिरी वक्त पर मीटिंग कैंसिल कर देते हैं. ऐसे मौकों पर वो उन आदमियों का एडवांस में दिया गया रुपये लौटाती ही नहीं हैं.

ऑनलाइन गर्लफ्रेंड है ये महिला
लिलिथ का मानना है कि पुरुषों को अपने घर के आरामदायक माहौल में रहकर उनसे बातें करना अच्छा लगता है, बस इस वजह से ही वो उनसे वर्चुअली ही जुड़ना चाहते हैं. कई पुरुष शर्माते हैं, इसलिए वो ऑनलाइन ज्यादा सहज रहते हैं. कुछ मर्द सामने से मिलने में नर्वस महसूस करने लगते हैं. कई बार लोग मन में उन्हें लेकर एक फैंटेसी बना लेते हैं, जिसे मिलने की वजह से वो खोना नहीं चाहते.

होती है करोड़ों की कमाई
लिलिथ बीते 4 सालों से आपत्तिजनक कंटेंट को ऑनलाइन बेच रही हैं. वो एक क्लब में डांसर के रूप में काम कर रही थीं, तब उन्होंने इस काम को शुरू किया था. एक रेगुलर ग्राहक ने उन्हें कहा था कि ऑनलाइन अच्छी कमाई कर सकती हैं. शुरुआती दिनों में वो ज्यादा रुपये नहीं कमा रही थीं, पर धीरे-धीरे उनकी कमाई बढ़ने लगी, हालांकि, उसके लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी. अब उनका कहना है कि वो सब्स्क्रिप्शन बेस्ड वेबसाइट्स से 2 करोड़ रुपये तक की कमाई कर रही हैं.

About the Author

Ashutosh Asthana

आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी...और पढ़ें

First Published :

March 01, 2026, 07:31 IST

Read Full Article at Source