किसान ने किया जंगली पालक की खेती, अन्य पालक से 4 गुना मुनाफा; कमाई से हो रहा मालामाल

1 hour ago

X

जंगली

किसान ने किया जंगली पालक की खेती, अन्य पालक से 4 गुना मुनाफा

arw img

Wild spinach cultivation: सहारनपुर जिले के बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर के किसान सतीश कुमार सैनी परंपरागत खेती छोड़कर औषधीय पौधों की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे है. पिछले 8 साल से वे जंगली पालक (प्लांटेगो मेजर) की खेती कर रहे है, जिसका उपयोग आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाएं बनाने में होता है. सतीश ने बताया कि यह फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है और अप्रैल-मई में तैयार हो जाती है. खास बात यह है कि इसमें रासायनिक खाद या ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती. करीब 2 एकड़ में 40 से 45 क्विंटल उत्पादन मिल जाता है, जो 40 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिकता है. कम लागत और अधिक मुनाफे के कारण अब गांव के कई किसान भी औषधीय पौधों की खेती की ओर बढ़ रहे है.

Last Updated:March 11, 2026, 10:36 ISTकृषिदेश

Read Full Article at Source