किसानों के लिए ATM है ये सब्जी की खेती, एक बार लगाओ सालभर होगी नोटों की बारिश, जानिए कैसे करें

3 hours ago

होमताजा खबरकृषि

किसानों के लिए ATM है ये सब्जी की खेती, एक बार लगाओ सालभर होगी नोटों की बारिश

Last Updated:March 09, 2026, 20:38 IST

किसान हैं मोहम्मद इबरार, जो अपने 10 कट्ठा खेत में सब्जी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. वे अपने खेत में बरबट्टी (बोरो) की खेती कर रहे हैं. 10 कट्ठा खेत में खेती के लिए 8-15 हजार रुपये का खर्च आया, और अब वे हर महीने 70-80 हजार रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं.

अररिया में जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे किसान भी खेती-किसानी में नए-नए तौर-तरीके अपना रहे हैं. पारंपरिक खेती से हटकर अब वे अन्य प्रकार की खेती पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके. दरअसल, कई बार केवल फसलों पर निर्भरता के कारण किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि किसान अब परंपरागत खेती के साथ-साथ सब्जियों की खेती पर भी जोर दे रहे हैं. इसमें लौकी, कद्दू, खीरा, झींगा, टमाटर, फूलगोभी आदि शामिल हैं. बरबट्टी की खेती किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. इसकी बाजार में मांग बहुत अधिक रहती है, जिससे किसान लाखों रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं.

अररिया में इन दिनों छोटे किसान खेती का नया ट्रेंड सेट कर रहे हैं. कम जगह में सब्जी की खेती करके वे बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं. अररिया जिले के एक ऐसे ही किसान हैं मोहम्मद इबरार, जो अपने 10 कट्ठा खेत में सब्जी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. वे अपने खेत में बरबट्टी (बोरो) की खेती कर रहे हैं. 10 कट्ठा खेत में खेती के लिए 8-15 हजार रुपये का खर्च आया, और अब वे हर महीने 70-80 हजार रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं.

बरबट्टी की खेती में 15 गुना से अधिक है मुनाफा
मोहम्मद इबराम ने बताया कि पहले हम लोग केवल अपने लिए हरी सब्जियों का उत्पादन करते थे. लेकिन धीरे-धीरे हमने अपने खेतों में बड़े पैमाने पर हरी सब्जियों की खेती शुरू कर दी है. हरी सब्जियों की फसल से न केवल बेहतर उत्पादन होता है, बल्कि अच्छा मुनाफा भी मिलता है. यही कारण है कि किसानों ने अपने खेतों में बरबट्टी की फसल लगाई है. 10,000 रुपये खर्च करके वे हर महीने 80,000 रुपये तक कमा रहे हैं

10 कट्ठा खेत में कर रहे बरबट्टी की खेती
जब हम अपनी सब्जियां बाजार में लेकर जाते हैं, तो ग्राहक वहीं से उन्हें खरीद लेते हैं, क्योंकि लोग अब हरी सब्जियों का अधिक सेवन करने लगे हैं. किसान अब बड़े पैमाने पर हरी सब्जियों की खेती कर बेहतर उत्पादन और मुनाफा कमा रहे हैं. बरबट्टी की खेती से यहां के किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं. कम जमीन पर भी वे लाखों रुपये तक कमा लेते हैं.

Location :

Araria,Araria,Bihar

First Published :

March 09, 2026, 20:38 IST

Read Full Article at Source