Raipur fafda jalebi famous shop : रायपुर के भांठागांव चौक पर स्थित पाबूजी बीकानेर मिठाई वाला इन दिनों फाफड़ा-जलेबी के खास स्वाद के लिए मशहूर हो गया है. अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के पास होने से यहां यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ रहती है. दुकान संचालक गिरधारी राज पुरोहित बताते हैं कि छत्तीसगढ़िया स्वाद के अनुसार फाफड़ा-जलेबी में हल्का बदलाव किया गया है, जिससे हर उम्र के लोग इसे पसंद कर रहे हैं. शाम होते ही गरमा-गरम फाफड़ा, इमरती और केशर जलेबी बनती है, जिसकी खुशबू दूर तक फैलती है. किफायती कीमत और शुद्ध घी के स्वाद ने इसे रायपुर का पसंदीदा नाश्ता बना दिया है.
कुरकुरा फाफड़ा, रस भरी केशर जलेबी, रायपुर की इस दुकान में रोज जुटती शौकीनों की भीड़
4 weeks ago
- Homepage
- News in Hindi
- कुरकुरा फाफड़ा, रस भरी केशर जलेबी, रायपुर की इस दुकान में रोज जुटती शौकीनों की भीड़


