कुवैत ने लेबनान के आठ प्राइवेट अस्पतालों को 'टेरर' लिस्ट में डाला, फिर यूं फूटा बेरूत का गुस्सा

1 hour ago

Kuwait puts 8 private hospitals in Lebanon on 'Terror' List: कुवैत ने लेबनान में चल रहे हालातों के बीच बड़ा फैसला किया है. कुवैत ने आठ लेबनानी अस्पतालों को ब्लैक लिस्ट करते हुए अपना अगला इशारा एकदम सुरक्षित कर लिया है. न्यूज़ एजेंसी AFP के मुताबिक, आठों हॉस्पिटल दक्षिण और पूर्वी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी इलाकों में हैं. ये सभी वहां के लोगों का इलाज करने के साथ आपातकालीन स्थिति में भी लोकल लोगों के काम आते हैं. ये सभी ईरान के सपोर्ट वाले मिलिटेंट ग्रुप हिजबुल्लाह के गढ़ हैं, जिसका जिक्र कुवैत के सर्कुलर में कहीं नहीं था.

इन आठ अस्पतालों में बेरूत के दक्षिणी इलाकों के दो हॉस्पिटल भी शामिल हैं, जहां इजरायल ने हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई के दौरान बमबारी की थी. उनके बीच कथित जंग नवंबर 2024 के सीजफायर के साथ खत्म हुई थी. उधर दक्षिणी लेबनान के बिंट जेबेल स्थित घंडौर हॉस्पिटल, जिसे हिजबुल्लाह से जुड़ी इस्लामिक हेल्थ कमेटी चलाती है, का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. इसके बाद, लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि कुवैत का कदम अप्रत्याशित और चिंताजनक था. ये फैसला लेने से पहले हमें किसी भी कुवैती संस्था से कोई जानकारी या नोटिफिकेशन नहीं दिया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

Read Full Article at Source