केंद्रीय विद्यालय में मुफ्त में हो जाएगी पढ़ाई, एडमिशन से पहले जानिए नियम

2 days ago

नई दिल्ली (KVS Admission 2025). देश में 1256 केंद्रीय विद्यालय हैं. केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, इनमें 1,35,3129 स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं. इन स्कूलों में कुल 56,810 कर्मचारी कार्यरत हैं. केंद्रीय विद्यालय देश के टॉप सरकारी स्कूलों की लिस्ट में शामिल है. यहां एडमिशन मिलना आसान नहीं है. केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका में प्रवेश प्रक्रिया खत्म हो गई है और अन्य क्लासेस में अभी शुरू हुई है.

केंद्रीय विद्यालय में बच्चे का एडमिशन करवाने के इच्छुक पेरेंट्स के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. केंद्रीय विद्यालय की एडमिशन प्रक्रिया अन्य स्कूलों से अलग है. यहां क्लास 1 में लॉटरी सिस्टम से एडमिशन मिलता है तो अन्य क्लासेस में मेरिट व दूसरे तरीकों से (Kendriya Vidyalaya Admission). केंद्रीय विद्यालय की फीस को लेकर भी लोगों में कंफ्यूजन रहता है. केंद्रीय विद्यालय में मुफ्त पढ़ाई यानी फ्री एजुकेशन का प्रावधान भी है. इसके लिए कुछ नियम और शर्तें तय हैं.

केंद्रीय विद्यालय में किसे एडमिशन मिल सकता है?
भारत सरकार केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) का संचालन करती है. ये सरकारी स्कूल मुख्य रूप से केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाए गए हैं. हालांकि, अन्य श्रेणियों के बच्चे भी इसमें पढ़ाई कर सकते हैं. इसके लिए केवीएस ने प्रायोरिटी लिस्ट बनाई है:

1- केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चे: ट्रांसफरेबल और नॉन-ट्रांसफरेबल कर्मचारी, जैसे सिविल/डिफेंस सेक्टर, ex-servicemen के बच्चे.

2- स्वायत्त निकायों/सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के बच्चे: केंद्र सरकार के PSU या उच्च शिक्षा संस्थानों में काम करने वालों के बच्चे.

3- राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चे: ट्रांसफरेबल और नॉन-ट्रांसफरेबल कर्मचारी.

4- अन्य श्रेणियां: निजी क्षेत्र या विदेशी नागरिकों (भारत में रहने वाले) के बच्चे, अगर सीटें खाली हों.

5- विशेष श्रेणियां: सिंगल गर्ल चाइल्ड, SC/ST, OBC, EWS और दिव्यांग बच्चों को आरक्षण मिलता है.

KVS Admission Process: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया क्या है?
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से होती है, जो क्लास पर निर्भर करती है:

KVS Class 1 Admission: केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 एडमिशन
ऑनलाइन आवेदन: KVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in या kvsangathan.nic.in पर फॉर्म भरें.
लॉटरी सिस्टम: RTE (25% सीटें), प्राथमिकता श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर लॉटरी होती है.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने के बाद एडमिशन कन्फर्म होता है.

यह भी पढ़ें- लड़कियों के 5 बोर्डिंग स्कूल, कुछ में नहीं लगती है फीस, रहना-खाना-पढ़ना फ्री

केंद्रीय विद्यालय क्लास 2-8 एडमिशन
ऑफलाइन प्रक्रिया: स्कूल में सीधे आवेदन करें, अगर सीटें खाली हों. कोई टेस्ट नहीं लिया जाता है, प्राथमिकता के आधार पर चयन होता है.

केंद्रीय विद्यालय क्लास 9 एडमिशन
प्रवेश परीक्षा: लिखित परीक्षा होती है. फिर मेरिट के आधार पर योग्य स्टूडेंट्स का चयन किया जाता है.

केंद्रीय विद्यालय क्लास 10 और 12 एडमिशन
खाली सीटों पर: पिछली क्लास के मार्क्स और ट्रांसफर के आधार पर सीमित एडमिशन.

केंद्रीय विद्यालय क्लास 11 एडमिशन
मेरिट आधारित: 10वीं के अंकों के आधार पर स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) दी जाती है.

केवीएस में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (कक्षा 1 के लिए) आमतौर पर मार्च-अप्रैल में शुरू होता है. बालवाटिका में दाखिले के लिए भी इसी समय रजिस्ट्रेशन होते हैं. इस साल की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है.
जरूरी दस्तावेज: जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, माता-पिता का सर्विस सर्टिफिकेट.

KVS Age Limit: केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए उम्र सीमा
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय में उम्र सीमा इस तरह है (31 मार्च तक गणना):
कक्षा 1: 6 साल (न्यूनतम 5, अधिकतम 7). 1 अप्रैल को जन्म लेने वाले बच्चे भी मान्य.
कक्षा 2: 7 साल.
कक्षा 3: 8 साल.
दिव्यांग बच्चों के लिए: अधिकतम उम्र में 2 साल की छूट मिल सकती है. यह फैसला प्रिंसिपल के ऊपर निर्भर करता है.

KVS Fees: केंद्रीय विद्यालय की फीस कितनी है?
केंद्रीय विद्यालय एक सरकारी स्कूल है (Kendriya Vidyalaya Fees). इसकी फीस कम है और कुछ स्टूडेंट्स तो यहां फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं. उन्हें स्कूल फीस के तौर पर 1 रुपया भी नहीं देना होता है:
एडमिशन फीस: 25 रुपये (एक बार).
ट्यूशन फीस:
कक्षा 1 से 8: मुफ्त.
कक्षा 9-10 (लड़के): 200 रुपये/महीना.
कक्षा 11-12 (लड़के, साइंस स्ट्रीम): 400 रुपये महीना; अन्य स्ट्रीम: 300 रुपये/महीना.

यह भी पढ़ें- 477 स्कूल, 1 लाख से ज्यादा छात्र, फ्री में होती है पढ़ाई, नहीं लगता 1 भी रुपया

विद्यालय विकास निधि (VVN):
कक्षा 1-12: 500 रुपये/महीना.
कंप्यूटर फीस: कक्षा 3 से ऊपर 100 रुपये/महीना (अगर कंप्यूटर लिया हो).
मुफ्त शिक्षा: सिंगल गर्ल चाइल्ड, SC/ST, KVS कर्मचारियों के बच्चे और RTE के तहत आने वाले बच्चों के लिए ट्यूशन फीस माफ.
नोट: फीस तिमाही (हर 3 महीने) में जमा होती है.

KVS Admission Guidelines: केवीएस एडमिशन के लिए नियम और शर्तें
प्राथमिकता क्रम: केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को पहली प्राथमिकता, फिर अन्य.
आरक्षण: RTE के तहत 25% सीटें SC/ST/EWS/BPL/OBC/दिव्यांग के लिए.
ट्रांसफर नियम: माता या पिता का ट्रांसफर होने पर प्राथमिकता मिलती है.
सीटों की सीमा: हर क्लास में 40 सीटें (प्रिंसिपल 45-50 तक बढ़ा सकते हैं).
नागरिकता: भारतीय नागरिकों को प्राथमिकता, विदेशी नागरिकों के बच्चे खाली सीटों पर.
डॉक्यूमेंट्स: सही और पूरे दस्तावेज़ जमा करना अनिवार्य.
निकासी: अगर बच्चा नियमित तौर पर स्कूल नहीं आता है या फीस समय पर जमा नहीं होती है तो एडमिशन रद्द हो सकता है.

Read Full Article at Source