कैरेबियन सागर में टकराए अमेरिकी नौसेना के जहाज, दो नाविक घायल, समंदर में कैसे हुआ हादसा?

1 hour ago

Video: बीते दिन कैरेबियन सागर में अमेरिका ने वेनेजुएला के कई तेल टैंकर को कब्जे में लिया था. इसके साथ ही यहां पर मिलिट्री फोर्स को बढ़ा दिया था. अब कैरिबियन सागर में दो नेवी जहाजों की कड़ी टक्कर हो गई,यह हादसा ईंधन भरने (रिफ्यूलिंग) के दौरान हुआ, इस घटना की वजह से दो नाविक घायल हो गए हैं. इसके अलावा फ्लोरिडा के 21 साल के लांस कॉर्पोरल चुक्वुमेका ई. ओफोराह, USS इवो जीमा एम्फीबियस असॉल्ट शिप से गिर गए थे. काफी खोजबीन के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

वीडियो आया सामने
इसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि आर्ले बर्क-क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS ट्रक्सटन, समुद्र में सप्लाई के एक रूटीन ऑपरेशन के दौरान बहुत बड़े USNS सप्लाई के बहुत करीब दिख रहा है. दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो जाती है कि  डिस्ट्रॉयर का अगला हिस्सा सपोर्ट वेसल के किनारे से रगड़ खाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

USS Truxtun (DDG-103) collided with USNS Supply (T-AOE-6) during a refueling operation in the Caribbean. pic.twitter.com/qoQ6uYWfAR

February 12, 2026

जारी किया बयान
इसे लेकर U.S. सदर्न कमांड ने एक बयान भी जारी किया है. कर्नल इमैनुएल ऑर्टिज ने कहा, अर्ले बर्क-क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS ट्रक्सटन (DDG103) और सप्लाई-क्लास फास्ट कॉम्बैट सपोर्ट शिप USNS सप्लाई (T-AOE-6) समुद्र में सप्लाई के दौरान टकरा गए. जिसकी वजह से दो लोगों को मामूली चोटें आईं और उनकी हालत स्थिर है,  इस चक्कर के बाद थोड़ी अस्थिरता हुई लेकिन इसके बाद जहाजें आगे बढ़ी, घटना की अभी जांच चल रही है.

अमेरिका ने बढ़ाई तैनाती
इस इलाके में U.S. मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान किसी सर्विस मेंबर की यह पहली सार्वजनिक रूप से घोषित मौत है. ट्रंप प्रशासन ने सितंबर से कथित ड्रग नौकाओं पर घातक हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम देने, स्वीकृत तेल टैंकरों को जब्त करने और पिछले महीने एक आश्चर्यजनक छापेमारी करने से पहले इस क्षेत्र में पीढ़ियों में सबसे बड़ी सैन्य उपस्थिति दर्ज कराई है. बता दें कि यूएसएस ट्रक्सटन ने 3 फरवरी को वर्जीनिया के नॉरफॅाक में अपने घरेलू बंदरगाह से निकला था. एक नौसेना अधिकारी के अनुसार, इसे एक आपातकालीन उपकरण मरम्मत करने के लिए कई दिनों के लिए बंदरगाह पर वापस आना पड़ा और अंततः 6 फरवरी को यह कैरिबियन के लिए रवाना हुआ था. 

Read Full Article at Source