कैसे सुधारें कम्युनिकेशन स्किल? ये 8 बातें बना देंगी आपको स्मार्ट स्पीकर

1 hour ago

होमताजा खबरcareer

कैसे सुधारें कम्युनिकेशन स्किल? ये 8 बातें बना देंगी आपको स्मार्ट स्पीकर

Last Updated:March 04, 2026, 18:01 IST

Tips to Improve Communication Skills: अगर आपको अपनी बात सही तरीके से रखने में परेशानी होती है, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल सुधार सकते हैं. सही बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास और साफ बोलने की आदत से आप स्मार्ट स्पीकर बन सकते हैं.

कैसे सुधारें कम्युनिकेशन स्किल? ये 8 बातें बना देंगी आपको स्मार्ट स्पीकरZoom

एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल का मतलब सिर्फ बोलना नहीं, बल्कि सुनना भी है.

Tips to Improve Communication Skills: आज के समय में सिर्फ पढ़ाई या डिग्री ही काफी नहीं है, बल्कि अपनी बात सही तरीके से रखना भी बहुत जरूरी है. कई लोगों के पास अच्छी जानकारी होती है, लेकिन वे उसे सही ढंग से कह नहीं पाते. इससे उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है. अगर आपको भी लगता है कि आपकी कम्युनिकेशन स्किल कमजोर है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इसे बेहतर बना सकते हैं.

1. बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें – जब आप कुछ बोलते हैं, तो आपकी बॉडी लैंग्वेज भी वैसी ही होनी चाहिए. अगर आप आत्मविश्वास की बात कर रहे हैं, लेकिन आपकी बॉडी लैंग्वेज कमजोर है, तो सामने वाले पर गलत असर पड़ता है. इसलिए बोलते समय चेहरे के हाव-भाव और हाथों की हरकतों का ध्यान रखें.

2. फालतू बातें न जोड़ें – अपनी बात को लंबा और बेवजह न बनाएं. जितनी जरूरी हो, उतनी ही बात करें. ज्यादा अनावश्यक बातें करने से सामने वाला बोर हो सकता है और आपकी बात का असर कम हो जाता है.

3. हर व्यक्ति से अलग तरीके से बात करें – हम सभी से एक जैसा व्यवहार नहीं कर सकते. बच्चे से बात करने का तरीका अलग होता है, दोस्तों से अलग और बड़ों से अलग. सामने वाले की उम्र और स्थिति के हिसाब से बात करें.

4. बात को घुमा-फिराकर न कहें – सीधे और साफ शब्दों में अपनी बात रखें. बात को घुमाने से सामने वाला कंफ्यूज हो सकता है. ‘टू द पॉइंट’ बात करना अच्छी कम्युनिकेशन की पहचान है.

5. अच्छा श्रोता बनें – एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल का मतलब सिर्फ बोलना नहीं, बल्कि सुनना भी है. जब आप दूसरों को ध्यान से सुनते हैं, तो आप बेहतर जवाब दे पाते हैं. इसलिए पहले समझें, फिर बोलें.

6. आत्मविश्वास रखें – बात करते समय खुद पर भरोसा रखें. अपनी ही कही बात को बार-बार न काटें. इससे सामने वाले को लगता है कि आप अपनी बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं.

7. बोलते समय फ्लो बनाए रखें – रुक-रुक कर बोलने से आपकी बात का प्रभाव कम हो जाता है. कोशिश करें कि आप आराम से और सही स्पीड में बोलें, ताकि सामने वाला आपकी बात आसानी से समझ सके.

8. लगातार बोलते न रहें – बात करते समय सामने वाले को भी बोलने का मौका दें. अगर आप बिना रुके बोलते रहेंगे, तो सामने वाला असहज महसूस कर सकता है. बातचीत हमेशा दो तरफा होनी चाहिए.

About the Author

Kunal Jha

कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में...और पढ़ें

First Published :

March 04, 2026, 18:01 IST

Read Full Article at Source