कॉमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से होटल इंडस्ट्री परेशान, गैस की जगह लकड़ी और डीजल से चल रहे किचन

1 hour ago

X

title=

रेस्टोरेंट्स में लौटे ‘चूल्हे वाले दिन’! गैस की कमी से व्यापार पर पड़ा असर

arw img

Commercial LPG Cylinder Shortage: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से कई होटल संचालकों को मजबूरी में पुराने चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है. कई जगहों पर लकड़ी और डीजल की भट्टियों पर खाना पकाया जा रहा है, जिससे लागत और मेहनत दोनों बढ़ गए हैं. व्यापारियों का कहना है कि गैस की अनियमित सप्लाई के कारण ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है. यदि जल्द ही कॉमर्शियल सिलेंडर की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को और बड़ा नुकसान हो सकता है.

Last Updated:March 15, 2026, 21:26 ISTसीकरदेश

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |

Read Full Article at Source