क्या रिटायर होने जा रहे नॉर्थ कोरिया के किम जोंग? पत्नी या रिश्तेदार नहीं, इनको मिलेगी सत्ता!

1 hour ago

Kim Jong Un Heir: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जल्द ही अपनी बेटी को नॉर्थ कोरिया की गद्दी सौंपने वाले हैं. साउथ कोरिया की जासूसी एजेंसी के मुताबिक किम अपने परिवार की सत्ता को चौथी पीढ़ी तक बढ़ाने चाहते हैं. इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया. नेशनल इंटेलिजेंस सर्विसेज (NIS) का यह आकलन ऐसे समय में आया है जब नॉर्थ कोरिया इस महीने के अंत में अपना सबसे बड़ा राजनीतिक सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. इसमें किम अगले 5 सालों के लिए अपने पॉलिसी गोल्स और सत्ता की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं. 

किम जू ऐ बनेंगी उत्तर कोरिया की अगली तानाशाह?  

साउथ कोरियन एजेंसी के मुताबिक किम जोंग उन की बेटी का नाम किम जू ऐ है और उनकी उम्र लगभग 13 साल है. दक्षिण कोरिया में संसद की बैठक के दौरान सांसद ली सोंग क्वेन ने बताया कि यह आकलन कई बातों को देखकर किया गया है. खासतौर पर जू ऐ की सरकारी कार्यक्रमों लगातार बढ़ती मौजूदगी. साउथ कोरिया खुफिया एजेंसी ने बीते साल 2025 में भी कहा था कि जु ऐ के बीजिंग जाने के बाद से ही उन्हें किम जोंग उन का अगला उत्तराधिकारी माना जाने लगा है.    

ये भी पढ़ें- भारत के बाद अब यूनुस ने चुपचाप कर ली ट्रंप से डील, जीरो टैरिफ वाला किया समझौता; नई दिल्ली के लिए खतरे की घंटी?  

Add Zee News as a Preferred Source

पिता के साथ दिखती हैं जू ऐ

इससे पहले साउथ कोरिया की सरकारी मीडिया ने जनवरी में दिखाया था कि जू ऐ अपने पिता के साथ श्रद्धांजलि देने के लिए कुमसुसान पैलेस ऑफ द सन पहुंची थी. यहीं पर उत्तर कोरिया के फाउंडर किम इल सुंग और किम जोंग इल के शव रखे गए हैं. इस घटना ने जू ऐ के किम जोंग उन के अगले उत्तराधिकारी के सोच को और भी पक्का कर दिया था. बता दें कि जू ऐ पहली बार साल 2022 में दुनिया के सामने नजर आई थीं. वह अपने पिता के साथ एक लॉन्ग रेंज की मिसाइल लॉन्च के मौकें पर दिखीं.  

ये भी पढ़ें- VIDEO: बीच सड़क पुलिस का भेस बना हाईवे पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग, कैशवैन लूटने की कोशिश; धमाके सा हिला इटली  

कब लगेगी अगले उत्तराधिकारी की मुहर? 

बताया जाता है कि किम जू ऐ किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू की इकलौती संतान हैं, हालांकि किम का एक बड़ा बेटा होने का दावा किया जाता है, जिसे न तो कभी स्वीकार्यता मिली और न ही उसे कभी मीडिया में दिखाया गया. NIS के मुताबिक इस महीने के अंत में नॉर्थ कोरियन पार्टी का सम्मेलन है, यह वहां 5 साल में एक बार होने वाला सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है. एजेंसी के मुताबिक अगर इस सम्मेलन में जू ऐ शामिल होती हैं, तो उनके अगले उत्तराधिकारी की बात पर काफी हद तक मुहर लग जाएगी.

Read Full Article at Source