क्रूड ऑयल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट,अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

क्रूड ऑयल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट,अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम

Last Updated:March 05, 2026, 16:08 IST

क्रूड ऑयल पर भारत सरकार का बड़ा अपडेट,अभी नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG के दामZoom

भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार वर्तमान संकट (ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव और संभावित तेल आपूर्ति प्रभाव) के बावजूद भारत पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में है. सरकार ने बताया कि हमारे पास कच्चे तेल के 25 दिन और ऊर्जा उत्पादों (पेट्रोल, डीजल, ATF आदि) के 25 दिन का पर्याप्त भंडार मौजूद है. एलपीजी और एलएनजी के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं से निरंतर संपर्क में हैं. कतर के बंद होने की स्थिति में भी कोई चिंता नहीं है क्योंकि कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य देशों से विकल्प उपलब्ध हैं. साथ ही अमेरिका से कुल आयात का 10% हिस्सा पहले से ही है. OPEC और IAEA से भी बातचीत चल रही है. तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन यह ₹82 से ₹85 प्रति लीटर के आसपास स्थिर रहने की उम्मीद है. अभी की स्थिति का उपभोक्ता मूल्यों (पेट्रोल-डीजल-एलपीजी) पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. सरकार ने कहा है कि भंडार मजबूत हैं और वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति सुनिश्चित है, इसलिए आम आदमी को कीमतों में तेज उछाल की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

First Published :

March 05, 2026, 16:08 IST

Read Full Article at Source