गेहूं को सालभर सुरक्षित रखने के आसान देसी उपाय, नहीं लगेंगे कीड़े और घुन

1 hour ago

X

गेहूं

गेहूं को सालभर सुरक्षित रखने के आसान देसी उपाय, नहीं लगेंगे कीड़े और घुन

arw img

How to Store Wheat: गेहूं की कटाई के बाद उसे सुरक्षित रखना किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी चुनौती होता है. गर्मी और नमी के कारण भंडारण के दौरान गेहूं में कीड़े, घुन या फफूंद लगने का खतरा रहता है. गेहूं व्यापारी रामजी गुप्ता बताते हैं कि पारंपरिक तरीकों से इस समस्या से बचा जा सकता है. गेहूं स्टोर करते समय उसमें सूखे नीम के पत्ते मिलाने से कीड़े नहीं लगते. कपड़े में बांधकर थोड़ा साबुत नमक रखने से नमी कम रहती है, जबकि कुछ लोग माचिस की 8-10 तीलियां भी डालते है, जिनकी गंध कीटों को दूर रखती है. भंडारण से पहले गेहूं को 2-3 दिन तेज धूप में अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. सूखने के बाद ही बोरी या एयरटाइट ड्रम में भरें. साथ ही सूखी लाल मिर्च या तेजपत्ता रखना, भंडारण स्थल साफ और सूखा रखना तथा बोरियों को जमीन से ऊपर रखना भी जरूरी है. इससे गेहूं सालभर सुरक्षित रहता है.

Read Full Article at Source