गोवा थार एक्सीडेंट में नया मोड़, युवक गिरफ्तार, चश्मदीद बोला- लड़की चला रही थी

1 hour ago

होमताजा खबरदेश

गोवा थार एक्सीडेंट में नया मोड़, युवक गिरफ्तार, चश्मदीद बोला- लड़की चला रही थी

Last Updated:February 25, 2026, 13:38 IST

Goa Thar Accident Update: गोवा में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत के बाद मामला उलझ गया है. पुलिस ने दिल्ली के युवक को गिरफ्तार किया है, लेकिन चश्मदीद का दावा है कि हादसे के वक्त गाड़ी एक लड़की चला रही थी. पुलिस अब CCTV और तकनीकी सबूतों के जरिए सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

गोवा थार एक्सीडेंट में नया मोड़, युवक गिरफ्तार, चश्मदीद बोला- लड़की चला रही थीZoom

पुलिस ने दिल्ली के युवक को गिरफ्तार किया, लेकिन चश्मदीद ने लड़की के गाड़ी चलाने का दावा किया. (फोटो X)

Goa Thar Accident: गोवा की सड़कों पर तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा देखने को मिला. एक महिंद्रा थार की रफ्तार ने एक परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. एक SUV ने ऐसा कहर बरपाया कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और कई सवाल पीछे छोड़ गई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.

NDTV की रिपोर्ट से अनुसार हादसे के बाद सामने आए चश्मदीद के दावे ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. चश्मदीद का कहना है कि दुर्घटना के समय गाड़ी एक लड़की चला रही थी और टक्कर के बाद सीट बदलने की कोशिश की गई. वहीं पुलिस का साफ कहना है कि जांच में युवक ही ड्राइविंग सीट पर पाया गया और उसी को जिम्मेदार मानते हुए गिरफ्तार किया गया है. अब सवाल यह है कि आखिर सच क्या है… पुलिस की जांच या चश्मदीद की कहानी?

View this post on Instagram

पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा घूमने आया था, इनमें कई युवतियां भी शामिल थीं. शुरुआती जांच में सामने आया कि थार तेज गति से चलाया जा रहा था. हादसे के बाद बुजुर्ग को तुरंत मापुसा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं. जांच एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपी शराब या किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में नहीं था. पुलिस ने किराए पर ली गई थार को जब्त कर लिया है और लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि चश्मदीद के बयान के बाद पुलिस अब घटनास्थल के CCTV फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके.

हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था?

पुलिस जांच के मुताबिक वाहन आरोपी युवक चला रहा था और उसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. हालांकि एक चश्मदीद ने दावा किया है कि शुरुआत में गाड़ी एक लड़की चला रही थी और दुर्घटना के बाद सीट बदल ली गई. पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों से इस दावे की पुष्टि कर रही है.

क्या आरोपी नशे में था?

प्रारंभिक मेडिकल जांच और पुलिस बयान के अनुसार आरोपी शराब या किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में नहीं था. यह हादसा कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हुआ.

पुलिस आगे क्या जांच कर रही है?

पुलिस CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, थार की तकनीकी जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना से पहले और बाद में क्या घटनाक्रम हुआ और क्या सीट बदलने का दावा सही है.

जांच में नया मोड़, सच सामने लाने की कोशिश

गोवा पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. यदि जांच में यह साबित होता है कि दुर्घटना के बाद सीट बदली गई थी, तो मामले में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं. फिलहाल पुलिस सभी सबूतों को इकट्ठा कर अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

About the Author

Sumit Kumar

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 3 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह...और पढ़ें

First Published :

February 25, 2026, 13:36 IST

Read Full Article at Source