Last Updated:April 09, 2025, 12:11 IST
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2040 तक भारत चांद पर एक भारतीय को उतारने की उम्मीद रखता है. उन्होंने वक्फ कानून पर भी टिप्पणी करते हुए भारत के बंटवारे को इतिहास की सबसे बड़ी गलती बताया.

2040 तक चांद पर कदम रखेगा भारतीय: जितेंद्र सिंह
चांद पर कब किसी भारतीय के कदम पड़ेंगे? केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसका जवाब दे दिया है. न्यूज18 राइजिंग भारत समिट के मंच से जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि 2040 तक वो चांद पर एक भारतीय को उतार देगा.
वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने वक्फ कानून से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत का बंटवारा इतिहास की सबसे बड़ी गलती है. उन्होंने कहा कि ‘दो राष्ट्र का सिद्धांत खुद को सही साबित करने में नाकाम रहा. अगर ऐसा नहीं होता तो बांग्लादेश का निर्माण नहीं होता और न ही बलूचिस्तान में अशांति फैलती.
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
April 09, 2025, 12:11 IST