चापो से मेंचो तक, कोई गलत काम इनसे बचा नहीं... कैसे 'धंधे' के लिए बदनाम हो गया पूरा मुल्क?

2 hours ago

गांजा, भांग, अफीम, हेरोइन, कोकीन, मेथम्फेटामाइन जैसी चीजें नशीली होती हैं. हालांकि इनमें से कुछ का प्राचीन काल से दवाइयों में इस्तेमाल हो रहा है लेकिन सीमित. कई देशों में प्रतिबंध है लेकिन दुनिया का नक्शा देखेंगे तो अमेरिका का पड़ोसी एक देश इन्हीं नशीली चीजों के कारण ड्रग्स की फैक्ट्री बन गया. वह देश है मैक्सिको. मादक पदार्थों का कारोबार फलने-फूलने लगा तो हिंसा शुरू हो गई. गैंग वॉर, तस्करी और सारे गलत काम होने लगे. एल चापो का नाम शायद आपने सुना हो. यह ड्रग्स सरगना या कहिए अवैध कारोबारी हुआ करता था. काफी समय फरार रहा फिर 11 साल पहले सेना ने पकड़ लिया. अब एल मेंचो को सेना ने मार गिराया है पर सवाल यह है कि पूरा मुल्क ड्रग्स की फैक्ट्री कैसे बन गया है? 

हां, यहां पैदा होने वाली ड्रग्स ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया है. वैसे, इस 59 साल के माफिया को सेना ने एक ऑपरेशन में ढेर कर दिया. इसके बाद से माफिया के गैंग ने हिंसा शुरू कर दी है. पिछले एक दशक में इसका ड्रग्स गैंग काफी ताकतवर बन गया था. बसों और दुकानों में आग लगाई गई है. कई राज्यों में सड़कें ब्लॉक की गई हैं. अमेरिका ने अपने नागरिकों को अलर्ट कर दिया है. फ्लाइट्स रोकनी पड़ी है. 

In case you needed a reminder why border security is important and why we shouldn’t allow 10 million people to come across the border unvetted, this is Mexico right now: pic.twitter.com/rggfvJ72dX

Add Zee News as a Preferred Source

— America (@america) February 22, 2026

मैक्सिको में ड्रग्स की इतनी खेती क्यों होती है?

इसका जवाब है नशीली चीजें उगाने के लिए मिट्टी उपयुक्त है. मारिजुआना और अफीम का काफी पहले से प्रोडक्शन होता आ रहा है. fallback

दुनियाभर में मैक्सिको देश इतना बदनाम क्यों है?

पहले इस देश की लोकेशन देखिए. यह साउथ अमेरिकी प्रोड्यूसर्स यानी पश्चिमी अमेरिकी महाद्वीप में पैदा होने वाली नशीली चीजों और रईस अमेरिकियों के मार्केट के बीच स्थित है. इसे आप ट्रांजिट प्वाइंट कह सकते हैं. यह देश मारिजुआना, हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स के लिए बड़ी प्रोडक्शन साइट उपलब्ध कराता है साथ ही कोकीन के लिए सेफ कॉरिडोर का काम करता है. ज्यादातर डिमांड यूएसए से ही आती है. जहां से डिमांड ज्यादा आएगी उधर सप्लाई भी ज्यादा होगी.

Mexico: Violence after drug boss killed

+ Canada, US issue travel warnings for Mexico

+ New York city 'locks down' ahead of storm

+ Iran-US to hold talks Thursday

+ Hungary threatens to veto Russia sanctions

+ Putin: Developing nuclear forces priority

+ Kim reelected… pic.twitter.com/UDSM6d5qlp

— WION (@WIONews) February 23, 2026

पता है तो ये माफिया पकड़े क्यों नहीं जाते?

1. मैक्सिको में कर्मचारियों की सैलरी कम है. यहां तक पुलिस और दूसरी एजेंसियों के अधिकारियों को भी कम पैसा मिलता है तो वे रिश्वत खाकर पेट भरते हैं. इस वजह से जब तक नौकरी पर न आए, ड्रग्स गैंग्स के खिलाफ ऐक्शन ही नहीं लेते. 
2. यहां ड्रग्स पैदा तो किया जाता है लेकिन ज्यादातर दूसरे देशों में पहुंचाने के लिए. हाल के वर्षों में देश के भीतर भी इस्तेमाल बढ़ा तक प्रशासन कार्रवाई करने के लिए मजबूर हुआ. 
3. गैरकानूनी कारोबार में मनमांगी कीमत वसूलने से इन गैंग्स के पास काफी पैसा आ जाता है. इसका कुछ हिस्सा एजेंसियों पर खर्च करने के अलावा ताकत बढ़ाने में इस्तेमाल होता है. 
4. आपको जानकर शायद आश्चर्य हो कि इन गैंग्स ने बड़ी-बड़ी सुरंगें बना रखी हैं जिससे इनका काम आसानी से हो सके. 
5. 1970 के दशक से ये ताकतवर ड्रग कार्टेल बढ़ गए हैं, जो अक्सर पुलिस और सरकारी सेक्टर में भारी करप्शन की वजह से बिना किसी रोक-टोक के काम करते हैं. 

पढ़ें: मैक्सिकन सेना ने किसे मार गिराया कि सुलग उठा पूरा देश? कौन था एल मेन्चो जिसके लोगों ने जगह-जगह लगा दी आग

Read Full Article at Source