राइस डम्बु गांवों में बनने वाली एक पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे चावल के आटे से तैयार किया जाता है. राइस डम्बु बनाने की प्रक्रिया काफी आसान होती है. सबसे पहले चावल को पीसकर उसका बारीक आटा तैयार किया जाता है. इसके बाद आटे को हल्के गर्म पानी से अच्छी तरह गूंथकर मुलायम बना लिया जाता है. आटा तैयार होने के बाद उससे छोटे-छोटे गोल गोले बनाए जाते हैं. इन गोलों के बीच में थोड़ा सा स्थान बनाकर उसमें गुड़ और नारियल का बुरादा भरा जाता है. इसके बाद इन्हें सावधानी से बंद कर दिया जाता है, ताकि अंदर की सामग्री बाहर न निकले. इसके बाद तैयार राइस डम्बु को इडली के सांचे में रखकर भाप में करीब 15 से 20 मिनट तक पकाया जाता है. पकने के बाद इसकी खुशबू और नरम बनावट इसे और खास बना देती है. यह मिठाई खाने में हल्की, पौष्टिक और बेहद स्वादिष्ट होती है.
चावल, गुड़ और नारियल से बनती है देसी मिठाई 'राइस डम्बु', जाने रेसिपी
1 month ago
- Homepage
- News in Hindi
- चावल, गुड़ और नारियल से बनती है देसी मिठाई 'राइस डम्बु', जाने रेसिपी


