Last Updated:March 17, 2026, 11:07 IST
छपरा के मशरख प्रखंड में तीसरी बार में शराब पीने से लोगों की मौत हुई है.कई लोगों की आंख की रोशनी भी चल गई है. इस बार पानापुर प्रखंड में भी शराब पीने से लोगों की मौत हुई है. इस बार की घटना में कुल 4 से 5 लोगों की मौत की बात कही जा रही है. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग शराब पीने से बीमार है
छपरा में तीसरी बार शराब कांड हुआ है. सबसे आश्चर्यजनक की बात यह है कि जिस प्रखंड में दो बार पहले शराब कांड हुआ था. उसी प्रखंड में फिर से हुआ है. छपरा के मशरख प्रखंड तीसरी बार में शराब पीने से लोगों की मौत हुई है.कई लोगों की आंख की रोशनी भी चल गई है. इस बार पानापुर प्रखंड में भी शराब पीने से लोगों की मौत हुई है.
आंख की रोशनी गई है. इस बार की घटना में कुल 4 से 5 लोगों की मौत की बात कही जा रही है. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग शराब पीने से बीमार है.बिहार में शराबबंदी है इसके बावजूद भी लोगों तक शराब कैसे पहुंच रहा है.
शराबबंदी के बाद भी लोगों तक कैसे पहुंच रही है शराब
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में शराबबंदी का कोई असर नहीं दिख रहा है. सभी गांव मोहल्ले में आसानी से शराब मिल जाता है. फोन करने पर डिलीवरी भी शराब किया जाता है. ऐसे में प्रशासन पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. अगर शराब बंद है तो शराब कहां से मिल रहा है. पुलिस प्रशासन क्या कर रही है.
तीसरी बार भी मशरख प्रखंड में कैसे हुआ शराब कांड
छपरा के मशरख प्रखंड में तीसरी बार शराब पीने से लोगों की मौत हुई है और लोग बीमार हैं. इस तरह के एक ही क्षेत्र में बार-बार शराब की घटना होना पुलिस प्रशासन के निष्क्रियता और लोगों में जागरूकता की कमी प्रतीत हो रहा है. अगर प्रशासन उचित कार्रवाई करती तो फिर से इस तरह के बड़ा हादसा नहीं होता, साफ तौर पर प्रशासन की लापरवाही कही जाएगी. वही मृत्यु के बाद भी यहां के लोगों में जागरूकता नहीं आना सबसे बड़ी कमी है. जिसके वजह से शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है
शराब है या कोई केमिकल
लोकल 18 से पीड़ित कुंदन महतो ने बताया कि शादी में गए थे. जहां शराब पी लिया. शराब पीने के बाद चक्कर आने लगा उल्टी शुरू हो गया. उसके बाद मुझे छपरा सदर अस्पताल में इलाज करवाया गया. तब तक मेरा आंख का रौशनी भी काम हो गया था. शराब पीने के 24 घंटा बाद इस तरह के हो रहा है. बताया की आंख से कम दिखाई देने लगा, लेकिन अब इलाज पर ठीक हो गया है. कहा कि “अब का शराब पियल जाई, जिंदगी से खेलवारे नू करल जाइ, जे लोग शराब पियत बारे हम ओकरा लोग से कहल चाहता बानी की शराब पियल छोड़ द लोग.कुंदन महतो ने बताया कि तीन बार शराब कांड हो गया. सभी कांड में लोगों की मौत हुई है. यहां आसानी से शराब मिल जाता है. हर मोहल्ले में शराब मिलता है. शराब पीने वाले लोगों की भी संख्या अधिक है. प्रशासन के द्वारा अच्छा से कार्रवाई नहीं किया जाता है.
First Published :
March 17, 2026, 11:07 IST

2 hours ago
