जब चिप्स की दुकान पर भीड़ में घुल-मिल गए NSA अजीत डोभाल, कैसा था नजारा?

1 hour ago

Last Updated:February 05, 2026, 21:42 IST

NSA अजीत डोभाल की कार्यशैली हमेशा से रहस्यमयी रही है, लेकिन उनके हालिया केरल दौरे ने सभी को चौंका दिया. बिना किसी आधिकारिक तामझाम के डोभाल तिरुवनंतपुरम की एक चिप्स की दुकान पर एक आम ग्राहक की तरह पहुंच गए. तब कोई पहचान नहीं पाया, बाद में लोगों ने सीसीटीवी देखा तो दंग रह गए.

जब चिप्स की दुकान पर भीड़ में घुल-मिल गए NSA अजीत डोभाल, कैसा था नजारा?Zoom

एनएसए अज‍ित डोभाल.

तिरुवनंतपुरम के ईस्ट फोर्ट के पास स्थित ‘महा चिप्स’ की दुकान पर सुबह के 8 बज रहे थे. तभी एक शख्स बहुत ही साधारण तरीके से दुकान के अंदर दाखिल हुआ. साथ में कुछ सुरक्षाकर्मी थे, लेकिन वे भी सादे कपड़ों में थे. उस शख्स ने चिप्स खरीदे, काउंटर पर पैसे दिए और शांति से निकल गए. दुकान के कर्मचारियों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके सामने देश का सबसे शक्तिशाली सुरक्षा अधिकारी खड़ा है. बाद में जब उन्होंने CCTV फुटेज चेक किया, तब उनके होश उड़ गए. वह कोई और नहीं बल्‍क‍ि नेशनल स‍िक्‍योर‍िटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल थे.

स्‍टाफ ने बताया कि उनका व्यवहार बिल्कुल एक आम नागरिक जैसा था, इसीलिए किसी ने उन पर विशेष ध्यान नहीं दिया. वे चुपके से आए, बिना क‍िसी शोर शराबे, बिना क‍िसी जानकारी और फ‍िर न‍िकल गए. अजीत डोभाल का यही वर्किंग स्‍टाइल है. बिना किसी तामझाम के, एक आम ग्राहक की तरह भीड़ में गायब हो जाना और साथ ही देश के सबसे बड़े वैज्ञानिक मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करना… यही अजीत डोभाल का असली अंदाज़ है.

खास मिशन पर गए थे केरल
अजीत डोभाल तिरुवनंतपुरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बेहद खास मिशन पर गए थे. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का सबसे भरोसेमंद रॉकेट ‘PSLV’ हाल ही में एक से ज्यादा बार फेल हो गया था. रॉकेट की उड़ान के दौरान बार-बार ‘तीसरे चरण’ में ही खराबी आ रही थी. इसने सरकार की चिंता बढ़ा दी थी. स्पेस कमीशन के सदस्य होने के नाते डोभाल को यह पता लगाना था कि क्या इन विफलताओं के पीछे कोई बाहरी साजिश या ‘सैबोटेज’ तो नहीं है.

दिल्ली लौटकर सौंपी रिपोर्ट
थुम्बा स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) में डोभाल ने वैज्ञानिकों के साथ गुप्त बैठकें कीं. उनका मकसद किसी पर आरोप मढ़ना नहीं, बल्कि हकीकत जानना था. पता चला क‍ि कोई साजिश नहीं है. रिपोर्ट में कुछ तकनीकी कमियों और सुधार के क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिन्हें अब ISRO ठीक करेगा.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for 'Hindustan Times Group...और पढ़ें

First Published :

February 05, 2026, 21:42 IST

homenation

जब चिप्स की दुकान पर भीड़ में घुल-मिल गए NSA अजीत डोभाल, कैसा था नजारा?

Read Full Article at Source