जेईई मेन सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ा दी फॉर्म भरने की डेट

1 hour ago

Last Updated:March 12, 2026, 13:13 IST

JEE Main 2026 Registration Reopened: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2026 सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका दिया है. इसके लिए एनटीए ने फिर से पोर्टल एक्टिव कर दिया है. अब इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2026 को रात 9 बजे तक jeemain.nta.nic.in पर फॉर्म भर सकते हैं.

JEE मेन के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, NTA ने बढ़ाई फॉर्म भरने की डेटZoom

JEE Main 2026 Registration Reopened: जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी गई है

नई दिल्ली (JEE Main 2026 Registration Reopened). इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 सत्र 2 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उन उम्मीदवारों को आखिरी मौका दिया है, जो किसी वजह से अब तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे. उम्मीदवारों के लगातार अनुरोध के बाद बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोलने का फैसला लिया है. अगर आपने अभी तक जेईई मेन सत्र 2 फॉर्म नहीं भरा है तो jeemain.nta.nic.in पर तुरंत आवेदन कर लें.

एनटीए के नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई मेन रजिस्ट्रेशन विंडो को आज यानी 12 मार्च की दोपहर से एक्टिव कर दिया गया है. हालांकि, स्टूडेंट्स को समय का खास ध्यान रखना होगा क्योंकि यह विंडो केवल 13 मार्च की रात 9 बजे तक ही खुली रहेगी. इसके बाद आवेदन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा. एनटीए ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार फॉर्म में सुधार करने का कोई मौका नहीं मिलेगा. इसलिए आवेदन भरते समय पूरी सावधानी बरतना जरूरी है.

JEE Main 2026: बढ़ा दी जेईई मेन रजिस्ट्रेशन की डेट

एनटीए के लेटेस्ट नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के पास जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने के लिए बहुत कम समय है:

रजिस्ट्रेशन शुरू: 12 मार्च 2026 (दोपहर से एक्टिव) रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 13 मार्च 2026 (रात 9:00 बजे तक) फीस जमा करने की लास्ट डेट: 13 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक).

जेईई मेन 2026 सत्र 2 के लिए आवेदन कैसे करें?

जेईई मेन 2026 सत्र 2 का फॉर्म भरने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

एनटीए जेईई मेन की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें. होमपेज पर ‘Registration for JEE Main 2026 Session 2’ के लिंक पर क्लिक करें. अपनी बेसिक डिटेल्स (जैसे नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर) भरकर रजिस्ट्रेशन करें. लॉग-इन आईडी मिलने के बाद पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरें. जरूरी डॉक्यूमेंट्स (जैसे फोटोग्राफ और सिग्नेचर) अपलोड करें. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा कब होगी?

जेईई मेन 2026 सत्र-2 की परीक्षाएं 2 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 के बीच होंगी. उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जेईई मेन 2026 परीक्षा शुरू होने से करीब एक हफ्ते पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट्स चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.

नहीं मिलेगा सुधार का मौका

एनटीए ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि इस बार करेक्शन विंडो नहीं खोली जाएगी. इसका मतलब है कि फॉर्म सबमिट करने के बाद अपना नाम, माता-पिता के नाम, फोटो, सिग्नेचर या परीक्षा केंद्र जैसी किसी भी जानकारी को बदल नहीं पाएंगे. अगर फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है तो उम्मीदवार का आवेदन रद्द भी किया जा सकता है. इसलिए सबमिट करने से पहले Preview बटन का इस्तेमाल कर सभी डिटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें.

About the Author

Deepali Porwal

With more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic sys...और पढ़ें

First Published :

March 12, 2026, 13:13 IST

Read Full Article at Source