Last Updated:March 07, 2026, 17:42 IST
704 वैरायटी का बैंगन सबसे अधिक उत्पादन देता है. उन्होंने लगभग डेढ़ एकड़ में इस किस्म की खेती की है. इस बैंगन की खासियत यह है कि एक पौधे से करीब 40 किलो तक फलन मिल सकता है. इसका पौधा लगभग 6 से 7 फीट तक ऊंचा होता है और 9 से 10 इंच की लंबाई होने के बाद फल देना शुरू कर देता है.
छपरा: बिहार के छपरा जिले में किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ नगदी फसलों की खेती कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं. कई किसान उन्नत किस्म की सब्जियों की खेती कर बेहतर उत्पादन ले रहे हैं. कृषि वैज्ञानिकों की ओर से किसानों को समय-समय पर जैविक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे कम खर्च में अधिक उपज प्राप्त हो रही है. इसी कड़ी में मढ़ौरा प्रखंड के बहुवाड़ा गांव निवासी किसान दीपक सिंह जैविक तरीके से बैंगन की खेती कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं. उनके खेत में उगाई गई एक उन्नत किस्म के बैंगन के एक पौधे से 40 किलो से अधिक फलन मिल रहा है.
किस विधि से करते हैं खेती
दीपक सिंह बताते हैं कि पहले वे रासायनिक खाद और कीटनाशकों के सहारे खेती करते थे. उस समय खेती में खर्च अधिक होता था, जबकि उपज कम मिलती थी. इसके अलावा रासायनिक खाद से उगाई गई फसलों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी वे चिंतित रहते थे. बाद में उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर प्रशिक्षण लिया और जैविक खेती की ओर रुख किया. अब वे जैविक तरीके से बैंगन, टमाटर, आलू और गोभी सहित कई फसलों की खेती करते हैं. जैविक खेती में लागत कम आती है और बाजार में इन उत्पादों की कीमत भी अच्छी मिलती है.
एक पौधा में 40 किलो से अधिक होता है फलन
दीपक सिंह अपने खेत में बैंगन की कई किस्में लगाते हैं. हालांकि उनके अनुसार 704 वैरायटी का बैंगन सबसे अधिक उत्पादन देता है. उन्होंने लगभग डेढ़ एकड़ में इस किस्म की खेती की है. इस बैंगन की खासियत यह है कि एक पौधे से करीब 40 किलो तक फलन मिल सकता है. इसका पौधा लगभग 6 से 7 फीट तक ऊंचा होता है और 9 से 10 इंच की लंबाई होने के बाद फल देना शुरू कर देता है.
जैविक विधि से खेती पूरे साल फलन
लोकल 18 से बातचीत में दीपक सिंह ने बताया कि वे पूरी तरह जैविक पद्धति से खेती करते हैं. उनके खेत में बैंगन की कई वैरायटी लगाई गई हैं, लेकिन 704 वैरायटी का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है. सही देखभाल करने पर यह किस्म लगभग पूरे साल फल देती है. उन्होंने करीब डेढ़ बीघा जमीन में इसकी खेती की है और रोजाना 4 से 5 क्विंटल तक बैंगन तोड़कर बाजार में बेचते हैं. इसके अलावा उन्होंने काशी वैरायटी और 904 वैरायटी के बैंगन भी लगाए हैं, लेकिन उत्पादन के मामले में 704 वैरायटी सबसे आगे है. दीपक सिंह का कहना है कि इस किस्म की खेती कर किसान रोजाना अच्छी आमदनी कमा सकते हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क...और पढ़ें
Location :
Sitamarhi,Bihar
First Published :
March 07, 2026, 17:42 IST

1 hour ago
