दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस पर बड़ा अपडेट, जिसका था इंतज़ार, वो घड़ी आ गयी

2 hours ago

Last Updated:February 25, 2026, 11:55 IST

Delhi-Dehradun Expressway update- दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट आ गया है. लोगों को जिस चीज का इंतजार है वह घड़ी आ गयी है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक्‍सप्रेसवे की तैयारी शुरू कर दी है.

दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेस पर बड़ा अपडेट, जिसका था इंतज़ार, वो घड़ी आ गयीZoom

अक्षरधाम के पास से शुरू हो रहा है यह एक्‍सप्रेसवे.

नई दिल्‍ली. दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट आ गया है. लोगों को जिस चीज का इंतजार है वह घड़ी आ गयी है. दिल्‍ली और एनसीआर वालों के मन एक ही सवाल लंबे समय था कि इसका उद्घाटन कब क्‍यों होगा, क्‍यों देरी हो रही है, सभी सवालों का जवाब अब लोगों को मिल जाएगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक्‍सप्रेसवे की तैयारी शुरू कर दी है.

सूत्रों के अनुसार एक्‍सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो गया है. इसके उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाना संभावित है. सूत्रों के अनुसार पीएमओ से समय मांगा गया है, जैसे ही समय मिल जाएगा, उद्घाटन कर दिया जाएगाा.
सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार दिल्ली – देहरादून 212 किमी ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर खेकड़ा, शामली, सहारनपुर होकर देहरादून तक बना है. 2021 में इसका शिलान्‍यास प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है और अब निर्माण पूरा होने के बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा.

दिल्‍ली के किन इलाकों को फायदा

इससे शुरू होने के बाद गीता कालोनी, वजीराबाद, सोनिया विहार, यमुना विहार, शास्‍त्री पार्क, मुस्‍तफाबाद, करावल नगर के अलावा गाजियाबाद के लोनी और शामली, बागपत की ओर जाने वाले को राहत मिलेगी. इन लोगों को अभी जाम में फंसते हुए पुश्‍ता रोड से या फिर सीलमपुर होते हुए जाना पड़ता है.

15 मिनट में पहुंचा जा सकेगा बार्डर

इस हाईवे के शुरू होने के बाद वाहन चालकों को बार्डर तक पहुंचने में केवल 15 मिनट का समय लगेगा. निजामुद्दीन से दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेस वे से अक्षरधाम तक आएंगे. इसके बाद दिल्‍ली देहरादून एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे से होते हुए बार्डर और इसके आसपास के इलाकों में आसनी से पहुंचा जा सकता है.

दिल्‍ली के बाहर वालों को भी फायदा

दिल्‍ली-देहरादून 212 किमी. लंबा ग्रीन फील्‍ड कॉरिडोर से पंजाब, हरियाणा, राजस्‍थान से उत्‍तराखंड और पश्चिमी यूपी की ओर जाने वाले वालों को इस एक्‍सप्रेसवे का फायदा मिलेगा. वे कम समय में दूरी तय कर लेंगे. दिल्‍ली मुंबई एक्‍सप्रेसवे भी डीएनडी से लिंक हो रहा है. इसके शुरू होने के बाद मध्‍य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्‍यों से आना जाना आसान हो जाएगा.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

February 25, 2026, 11:55 IST

Read Full Article at Source